उत्तराखण्डदेहरादूनस्वास्थ्य

उत्तराखंड  में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का प्रथम चरण रविवार से होगा शुरू, सभी 13 जनपदों में 13 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी दवा

स्वास्थ्य मंत्री डॉ रावत ने  सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारीयों को दिए निर्देश, कहा- कोई भी बच्चा न रहे  दवा पीने से वंचित
देहरादून: राष्ट्रीय पल्स पोलियो दिवस पर प्रदेश के सभी 13 जनपदों में पल्स पोलियो अभियान का प्रथम चरण 03 मार्च (रविवार) से शुरू हो रहा है, जिसमें प्रदेश भर के 13,48,250 बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने सभी जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया है कि अभियान को सुचारु रूप है चलाया जाये।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा  कि प्रदेश में राष्ट्रीय पल्स पोलियो दिवस में 0 से 05 वर्ष के आयु वर्ग के कुल 13,48,250 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। पोलियो अभियान के अन्तर्गत मैदानी क्षेत्रों में 03 मार्च को बूथ समस्त स्वास्थ्य इकाइयों में व छः दिन 04 मार्च से 09 मार्च घर-घर जाकर पोलियो की दवाई पिलाई जाएगी तथा पहाड़ी क्षेत्रों में भी 03 मार्च को बूथ समस्त स्वास्थ्य इकाइयों में व तीन दिन 04 मार्च से 06 मार्च घर-घर गतिविधियां आयोजित की जाएगी।
विभागीय मंत्री डॉ रावत ने पोलियो अभियान को सुचारु रुप से चलाएं जाने  के लिए  संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देशित किया व स्वास्थ्य कर्मचारियों को तत्परता से कार्य कर सभी बच्चों को टीके की खुराक पिलाई जाने को आदेशित किया।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष 2021-22 में राष्ट्रीय पल्स पोलियो दिवस प्रदेश में आयोजित किया गया, जिसमे 13,20,964 लक्ष्य के सापेक्ष 13,48,250 उपलब्धि प्राप्त की गयी जो कि 102.06 प्रतिशत रहा। प्रदेश में बच्चों को स्वास्थ्य लाभ देने के लिए  स्वास्थ्य विभाग पूर्ण रुप से कार्य कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button