उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

LS Election 2024:: विकासनगर में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और सीएम धामी ने गिनाई मोदी सरकार की 10 साल की उपलब्धियां इंडी गठबंधन पर किया हमला, कांग्रेस को लिया आड़े हाथ

टिहरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी माला राज लक्ष्मी शाह के समर्थन में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विकासनगर में आयोजित हुई जनसभा को संबोधित किया
देहरादून। टिहरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी माला राज लक्ष्मी शाह के समर्थन में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विकासनगर में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और देवी-देवताओं की भूमि है, पड़ोसी राज्य हिमाचल भी देवभूमि है। यह कर्म भूमि भी है और वीरों की भूमि भी है। उन्होंने कहा कि जब-जब देश पर खतरा आया तब उत्तराखंड के वीरों ने दुश्मनों को मुँह तोड़ जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि जब मैं वीरभूमि बोलता हूँ तो दिल को बहुत संतोष भी मिलता है। वन रैंक वन पेंशन को अगर किसी ने लागू किया तो वह हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी ने किया। उन्होंने कहा कि पहले राजनीति होती थी भाई को भाई से लड़ाओ, जातिगत, तुस्टीकरण की राजनीति होती थी। यह परिपाटी कांग्रेस ने 70 साल तक चलाई लेकिन मोदी जी ने यह परिपाटी बदल दी है। अब राजनीति की परिभाषा बदल गयी है। अब सिर्फ मोदी जी के नेतृत्व में विकासवाद की राजनीति चलेगी यानी पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस की राजनीति करनी होगी। तुस्टीकरण, जातिवाद पर अब राजनीति नहीं चलेगी।
उन्होंने कहा कि, कुछ दिनों पहले जातिगत जनगणना की बात चली, हमने भी कहा कि इससे हमारा कोई दुराव नहीं है लेकिन जातियों के आधार पर देश को बांटना अच्छी बात नहीं है। मोदी  ने ‘ज्ञान’ की बात कही। यानी गरीब, यूथ, अन्नदाता और नारी, जब इन चारों की बात होगी तो देश अपने आप आगे बढ़ जाएगा। उन्होंने लोगों से भाजपा को भारी बहुमत से जीताने का आह्वान किया।
इस अवसर पर टिहरी सीट से भाजपा प्रत्याशी माला राज लक्ष्मी शाह, भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, तीरथ सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, धन सिंह रावत विधायक मुन्ना सिंह चौहान, सहदेव सिंह पुंडीर, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, भाजपा के वरिष्ठ नेता राम शरण नौटियाल आदि उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा , वर्ष 2014 के बाद देश में एक सशक्त सरकार आई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद देश में एक सशक्त सरकार आई है। आज  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का मान-सम्मान और पहचान पूरे विश्व में बढ़ी है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने इस बार विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड बनाने के लिए 400 पर का लक्ष्य दिया है और यह 400 पार का लक्ष्य विकसित भारत बनाने के लिए है। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार ने बहुत सारे काम उत्तराखंड में किये हैं और हम लोगों ने केंद्र के नेतृत्व में बहुत से कार्यों को राज्य में आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों की अगर बात करें तो 2 लाख करोड़ से ज्यादा की योजनाएं उत्तराखंड के लिए स्वीकृत हुई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने समान नागरिक सहिंता को राज्य में लागू किया है। नकल विरोधी,दंगा विरोधी कानून के साथ ही 30 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को प्रदेश में सरकारी नौकरियों में दिया जा रहा है। इसके अलावा, गरीब परिवारों को साल में तीन निशुल्क सिलिंडर हमारी सरकार दे रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में पीएम मोदी जी के नेतृत्व में देश में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं और इस बार जनता मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए तैयार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button