उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

लोकसभा चुनाव 2024: लोकतंत्र के महापर्व में वोट की आहुति देने के लिए हो जाएं तैयार , उत्तराखंड में 5 सीटों पर शुक्रवार को  होगा मतदान,55 प्रत्याशियों के लिए 83.38 लाख मतदाता करेंगे वोट

पोलिंग पार्टियां मतदान संपन्न करने के  लिए रवाना,
निर्वाचन आयोग की ओर से मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी, सुबह 7:00 से शाम 5:00 बजे  तक डाले जाएंगे वोट
राज्य में 11723 पोलिंग स्टेशन, सभी पोलिंग पार्टियां रवाना
प्रस्थान की सूचना पीडीएमएस पोर्टल पर दे रहीं पोलिंग पार्टियां
देहरादून।  लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होगा। प्रदेश की पांचो सीटों पर 55 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं जिनके लिए 83 लाख 37 हजार 914 मतदाता 55 प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे। मतदान को लेकर निर्वाचन आयोग की तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। प्रदेश की पांचो सीटों पर सुबह 7:00 बजे से शाम 5:00 तक वोट डाले जाएंगे।  राज्य के सभी जिलों की विधानसभाओं के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो चुकी हैं।
देहरादून में लोकसभा चुनाव को लेकर टिहरी लोकसभा सीट के 1,880 बूथों के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम से ईवीएम लेकर पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई हैं। गुरुवार को  प्रदेश के 11,008 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई।
राज्य की पांचों लोकसभा सीटों पर 55 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिनमें सबसे अधिक 14 प्रत्याशी हरिद्वार लोकसभा सीट पर तो वहीं सबसे कम अल्मोड़ा लोकसभा सीट पर 7 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इन प्रत्याशियों के लिए राज्य के कुल 83 लाख, 37 हजार 914 मतदाता वोटिंग करेंगे। राज्य में 11723 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैंं, जिन में से दूरस्थ पोलिंग स्टेशनों के लिए 715 पोलिंग पार्टियां बुधवार को ही रवाना हो गईं थी और 11हजार 08 पोलिंग पार्टियां गुरुवार को रवाना हो गई हैं। निर्वाचन आयोग ने इस बार वोटिंग प्रतिशत को बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रकार से प्रभावी मतदाता जागरुकता अभियान चलाया है। जिसका मतदाताओं पर असर होने की उम्मीद है। इस बार वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग ने पोलिंग बूथों पर विभिन्न आवश्यक सुविधाएं देने के साथ ही बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं को घर से वोट करने की सुविधा भी मुहैया कराई है।
उतराखण्ड में कुल  मतदाताओं की संख्या
कुल मतदाता 8337914, महिला मतदाता- 4020038, पुरुष मतदाता- 4317579, ट्रांसजेडर- 297
कुल सर्विस वोटर- 93183, महिला सर्विस मतदाता- 2633, पुरुष सर्विस मतदाता- 90554
18 से 19 वर्ष के मतदाता- 148090, महिला- 66572, पुरुष- 81509, ट्रांसजेंडर- 9 मतदाता
85 वर्ष से अधिक के मतदाता- 65160, महिला-38696, पुरुष- 26462, ट्रांसजेंडर-2 मतदाता
दिव्यांग (PwD) कुल मतदाता- 80335, महिला- 30314,  पुरुष- 50018, ट्रांसजेंडर- 3 मतदाता
टिहरी लोकसभा सीट पर 11 प्रत्याशी
1. माला राज्य लक्ष्मी शाह – भारतीय जनता पार्टी,,  2. जोत सिंह गुनसोला- कांग्रेस, 3. नेमचन्द – बहुजन समाज पार्टी, 4. नवनीत सिंह गुंसाई – राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी, 5. बृजभूषण करनवाल- भारतीय राष्ट्रीय एकता दल, 6. रामपाल सिंह- पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया ( डेमोक्रेटिक), 7. प्रेम दत्त सेमवाल- निर्दलीय, 8. बोबी पंवार- निर्दलीय, 9. विपिन कुमार अग्रवाल, 10. सरदार खान पप्पू- निर्दलीय, 11. सुदेश तोमर- निर्दलीय
गढ़वाल लोकसभा सीट पर 13 प्रत्याशी
1. अनिल बलूनी- भारतीय जनता पार्टी, , 2. गणेश गोदियाल-कांग्रेस, 3. धीर सिंह- बहुजन समाज पार्टी, 4. अर्जुन सिंह- अखिल भारतीय परिवार पार्टी, 5. आशुतोष सिंह- उत्तराखंड क्रांति दल, 6. डॉ. मुकेश पंत- सैनिक समाज पार्टी, 7. रेशमा पंवार- सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर आफ इंडिया कम्युनिस्ट, 8. विनोद कुमार शर्मा- उत्तराखंड सामान्य पार्टी, 9. श्यामलाल- बहुजन मुक्ति पार्टी, 10. सुरेशी देवी- पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक, 11. दीपेंद्र सिंह नेगी- निर्दलीय, 12. मुकेश प्रकाश- निर्दलीय, 13. सोनू कुमार- निर्दलीय।
हरिद्वार लोकसभा सीट पर 14 प्रत्याशी
1. त्रिवेंद्र सिंह रावत- भारतीय जनता पार्टी, 2. वीरेंद्र रावत- इंडियन नेशनल कांग्रेस, 3. जमील अहमद- बहुजन समाज पार्टी, 4. बलबीर सिंह भंडारी- उत्तराखंड समानता पार्टी, 5. मोहन सिंह असवाल- उत्तराखंड क्रांति दल, 6. ललित कुमार- पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक, 7. सुरेश पाल- भारतीय राष्ट्रीय एकता दल, 8. अकरम हुसैन- निर्दलीय, 9. अवनीश कुमार- निर्दलीय, 10. आशीष ध्यानी- निर्दलीय, 11. उमेश कुमार पत्रकार- निर्दलीय, 12. करण सिंह सैनी इंजीनियर- निर्दलीय, 13. पवन कश्यप- निर्दलीय, 14. विजय कुमार- निर्दलीय
अल्मोड़ा लोकसभा सीट पर 7 प्रत्याशी
1. अजय टम्टा- भारतीय जनता पार्टी, 2. प्रदीप टम्टा- इंडियन नेशनल कांग्रेस, 3. नारायण राम- बहुजन समाज पार्टी, 4. किरन आर्या- उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी, 5. इं. ज्योति प्रकाश टम्टा- बहुजन मुक्ति पार्टी, 6. प्रमोद कुमार- पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक, 7. अर्जुन प्रसाद- निर्दलीय
नैनीताल लोकसभा सीट पर 10 प्रत्याशी
1. अजय भट्ट- भारतीय जनता पार्टी, 2. प्रकाश जोशी- इंडियन नेशनल कांग्रेस, 3. अख्तर अली- बहुजन समाज पार्टी, 4. अखिलेश कुमार- अखिल भारतीय परिवार पार्टी, 5. अमर सिंह सैनी- पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक, 6. जीवन चंद्र उप्रेती- भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी, 7. शिब सिंह- उत्तराखंड क्रांति दल, 8. सुरेंद्र सिंह- भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, 9. रमेश कुमार मैक्स- निर्दलीय, 10. हितेश पाठक- निर्दलीय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button