उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीतिहरियाणा

महाराष्ट्र से हरियाणा पहुंची मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की लोकसभा चुनाव प्रचार एक्सप्रेस,कांग्रेस व इंडी गठबंधन भ्रम फैलाकर देश की एकता, अखंडता को बर्बाद करने में लगा

विश्व स्तरीय परियोजनाएं कर रही विकसित भारत के संकल्प को पूरा
उत्तराखंड सीएम  ने संसदीय क्षेत्र अंबाला में भाजपा प्रत्याशी की जनसभा को किया संबोधित
राष्ट्रहित के मुद्दे से लेकर जनहित के फैसले तक जनता में झूठ परोस रहा विपक्ष
देहरादून/ अंबाला । मुख्यमंत्री ने पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि 2014 से पहले का कालखंड घपलों घोटालों का कालखंड रहा है। 2014 के बाद भारत का मान सम्मान स्वाभिमान बढ़ा है। दुनिया भर में रहने वाले भारतवासियों को अपने भारतीय होने पर गर्व है। 2014 के बाद विकसित और आत्मनिर्भर भारत का सपना तेजी से आगे बढ़ा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत 11वें नंबर से 5वीं नंबर की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर सामने आया है। आज दुनिया की हर कंपनी भारत में निवेश करना चाहती हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री  ने बिना रुके बिना थके पूरे देश को अपना परिवार मानकर देश सेवा की है। उन्होंने हर पल हर क्षण देशवासियों को समर्पित किया है।

मुख्यमंत्री  धामी ने बुधवार को माता रानी चौक जंडली, अम्बाला (हरियाणा) में संसदीय क्षेत्र अम्बाला से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया के पक्ष में आयोजित जनसभा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व सांसद स्वर्गीय कटारिया ने इस क्षेत्र में कई ऐतिहासिक विकास कार्यों को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा जनता का जोश एवं उत्साह देखकर लगता है निश्चित ही बंतो कटारिया भारी बहुमत से जीतने वाली हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि एक ओर संस्कृति और विरासत के सम्मान के साथ विकसित भारत के लक्ष्य वाली भारतीय जनता पार्टी है तो दूसरी ओर तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार और परिवारवाद के संरक्षक मुगलिया गैंग है। भाजपा  समान नागरिक संहिता तो कांग्रेस शरिया कानून लागू करने की बात करती है। कांग्रेस और उनके गठबंधन के लोग भ्रम फैलाकर देश की एकता अखंडता को बर्बाद करने में लगे हैं। राष्ट्रहित के मुद्दे से लेकर जनहित के फैसले तक जनता में झूठ परोस रहे हैं।
विपक्ष के लोग सेना की सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगते हैं। विपक्ष के लोगों ने देश में संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों की गरिमा को तार-तार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्ष के लोग एसटी एससी ओबीसी का आरक्षण छीनकर वर्ग विशेष को देने की बात करते हैं। इन्होंने कर्नाटक से इस काम की शुरुआत भी कर दी है। गठबंधन के नेता आज मुस्लिम समुदाय को आरक्षण देने की खुलकर बात करते हैं।इस दौरान मंत्री असीम गोयल, भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप राणा, विनय रोहेला, ओम प्रकाश भट्ट, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button