उत्तराखण्डदिल्लीदेहरादून

यूसीसी के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का दिल्ली में हुआ अभिनंदन व सम्मान,  बोले, समान नागरिक संहिता कानून  पास होने के पीछे उत्तराखंड की जनता का आशीर्वाद

नई दिल्ली में म्येरू पहाड़ फाउण्डेशन ने किया सम्मान समारोह आयोजित
महिला सशक्तिकरण में मील का पत्थर साबित होगा समान नागरिक संहिता कानून 
नई दिल्ली-देहरादून। उत्तराखण्ड में सर्वप्रथम समान नागरिक संहिता विधेयक विधान सभा से पारित होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बुधवार को डीपीएमआई सभागार न्यू अशोक नगर नई दिल्ली में म्येरू पहाड़ फाउण्डेशन द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में बडी संख्या में बुद्धिजीवियों, जनप्रतिनिधियों एवं अन्य गणमान्य लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू किये जाने के लिये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों की सभी ने प्रशंसा की। मुख्यमंत्री ने राज्य विधान सभा में नागरिक संहिता विधेयक पास होने के पीछे उत्तराखंड की जनता का आशीर्वाद बताते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह कानून मील का पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्र सरकार तथा प्रदेश की देवतुल्य जनता का भी आभार व्यक्त किया।
म्येरू पहाड फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो. दयाल सिंह पंवार, एडवोकेट सतीश टम्टा, पूर्व आईएएस कुलानंद जोशी, देवेन्द्र जोशी आदि ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर आपदा प्रबंधन सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष विनय रोहिला, प्रो ललिता गांधी, डॉ धर्मा रावत आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button