उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट बोले- गुटबाजी से ध्यान हटाने की कोशिश है उत्तराखण्ड कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन

पूर्व की भाँति बनी कांग्रेस की चुनाव समिति का नतीजों पर नही पड़ेगा असर
देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड कांग्रेस में हुआ नेतृत्व परिवर्तन और नई समिति का गठन हर चुनाव से पहले की प्रक्रिया है और इसका कोई असर चुनाव नतीजों पर नही पड़ने वाला है। जनता कांग्रेस की हर गतिविधि से वाक़िफ़ है।
पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब मे भट्ट ने कहा कि जिन चेहरों को समिति में जगह मिली है वह कांग्रेस में बड़े गुट हैं। राज्य की जनता भी उनसे भली भाँति वाक़िफ़ है। इस रणनीति से कांग्रेस को कितना लाभ हुआ, यह तो बाद का सवाल है, लेकिन इससे कुछ नये गुट भी निश्चित रूप से उभरे हैं। कांग्रेस में ही चर्चा आम है कि उनके वयोवृद्ध नेता को सन्यास के संकेत दिये गए हैं। भट्ट ने कहा कि कांग्रेस की सांगठनिक रचना और रणनीति उसका निजी विषय है, लेकिन विकास कार्यों को लेकर उसकी नकारात्मक प्रतिक्रिया तथ्यों के विपरीत है। विकास और भ्रष्टाचार के खिलाफ साहसिक कानून बनाने वाला उतराखंड देश मे रोल मॉडल है।
उन्होंने कहा कि अब दुष्प्रचार से जीत हासिल नही की जा सकती है, क्योंकि बिहार को इसके उदाहरण के तौर पर लिया जा सकता है। भ्रष्टाचार और कुशासन में लिप्त लोग सदाचार और सुशासन की दुहाई दे रहे थे, तो जनता ने उन्हें उनकी जगह बता दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भी संदेश साफ है कि जनता नकारात्मकता को बर्दाश्त नही करेगी।
भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड आज विकास की रफ्तार पकड़ चुका है और आगामी दशक का श्रेष्ठ राज्य बनने की दिशा मे अग्रसर है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य के मार्ग दर्शक हैं और राज्य मे लाखों करोड़ के कार्य वर्तमान मे चल रहे हैं। राज्य हर क्षेत्र मे तरक्की कर रहा है। वहीं पीएम हर दौरे पर राज्य को सौग़ातें देते रहे हैं। जनता को भाजपा पर अटूट भरोसा है और यह 2027 मे भी कारगर सिद्ध होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button