उत्तराखण्डदेहरादून

मुख्यमंत्री धामी ने  विभिन्न विकास योजनाओं के लिए  53.56 करोड की वित्तीय स्वीकृति

देहरादून।मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के नगरीय अवस्थापना सुविधाओं के विकास, विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों मे सडकों के विकास, विद्युत आपूर्ति सुचारू बनाये जाने, जनपद चमोली मे प्राकृतिक आपदा में क्षतिग्रस्त सम्पत्तियों के पुर्ननिर्माण एवं राहत राशि, डिजीटल फोरेंसिक लैबोरेटरी की स्थापना, डा. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा की स्थापना के साथ ही स्मृति द्वार आदि निर्माण के लिए कुल 53.56 करोड की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री द्वारा राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र के सिटी मोबलिटी प्लान-देहरादून सम्बन्धी 06 कार्यों के लिए ₹ 33.45 करोड की योजना स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा राज्य कर विभाग, उत्तराखण्ड में डिजीटल फोरेंसिंक लेबोरेटरी की स्थापना नेशनल फोरेंसिक्स साइंस यूनिवर्सिटी, गांधीनगर, गुजरात के माध्यम से किये जाने हेतु उक्त दोनों पक्षों के मध्य हुये अनुबंध (05 वर्ष) के अनुसार कुल धनराशि  11.27 करोड़ की स्वीकृति प्रदान किये जाने का शासनादेश जारी किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा मानसून अवधि 2025-26 में दिनांक 05.08.2025 के उपरान्त जनपद चमोली की समस्त तहसीलों में प्राकृतिक आपदा से पूर्णतः क्षतिग्रसत 85 आवासीय भवन तथा 17 मृत व्यक्तियों के आश्रितों को राहत राशि उपलब्ध कराये जाने के लिए पूर्व में मुख्यमंत्री राहत कोष से अतिरिक्त अवशेष धनराशि ₹ 02 करोड़ स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री ने जनपद हरिद्वार के विधानसभा क्षेत्र झबरेडा के  ग्राम सालियर में हाईवे के समीप एक तिकोना आईलैण्ड पर संविधान निर्माण डॉ० भीमराव अम्बेडकर  की प्रतिमा स्थापित किये जाने के लिए 37.12 लाख स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में जनपद के 74 छूटे तोकों में विद्युत आपूर्ति के लिए 05 करोड के अनुमोदन के साथ ही ग्राम पंचायत हौली पिपलाटी से ज्योसुडा तोक सी०सी० रोड के निर्माण किये जाने हेतु ₹ 60.20 लाख स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर के लिए न्याय पंचायत कुंवाली के ग्रामों में लॉग स्पान के 200 बिजली के पोल लगाये जाने हेतु ₹ 46.01 लाख तथा विधानसभा क्षेत्र सल्ट हेतु पूर्व अजेय विधायक स्व० सुरेन्द्र सिंह जीना स्मृति द्वार के निर्माण किये जाने के लिए 41.07 लाख स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
आरोपित लोक सेवकों के सम्बन्ध में अभियोजन की स्वीकृति
मुख्यमंत्री  द्वारा प्रवर्तन निदेशालय द्वारा धन संशोधन निवारण अधिनियम, 2002 के अन्तर्गत धन शोधन सम्बन्धित मामले में आरोपित लोक सेवकों के सम्बन्ध में कार्यवाही के क्रम में  किशन चन्द (से०नि०, उप वन संरक्षक/प्रभागीय वनाधिकारी) का भारतीय वन सेवा अधिकारी होने के दृष्टिगत् उनके विरुद्ध द०प्र०सं० की धारा-197 (1) (बीएनएसएस की धारा-218) के अन्तर्गत अभियोजन की स्वीकृति किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button