उत्तराखण्डचमोली

विधानसभा का मानसून सत्र- विपक्षी सदस्यों के व्यवहार के विरोध में  भाजपा विधायकों ने किया प्रदर्शन,कहा –  सदन के अंदर अमर्यादित व्यवहार कर रही कांग्रेस

हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे सदन में
पहुंचे सत्ता पक्ष के विधायक,
,रैली निकालकर विपक्ष का विरोध जताया
गैरसैंण । उत्तराखंड विधानसभा मानसून सत्र के दूसरे दिन बुधवार को सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो विपक्ष के विरोध के बीच सत्ता पक्ष के विधायक भी आक्रामक नजर आए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सदन के भीतर अमर्यादित व्यवहार कर रही है। कांग्रेस के विधायक यहां केवल पिकनिक मनाने आए हैं।भाजपा विधायकों ने जहां सदन में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया ,तो पहली बार सदन के बाहर भी रैली निकालकर विपक्ष का विरोध जताया।
बुधवार को सुबह जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो विपक्ष के विरोध के बीच सत्ता पक्ष के विधायक भी उग्र नजर आए। उनका कहना था कि कांग्रेस सदन के भीतर अमर्यादित व्यवहार कर रही है। कांग्रेस के विधायक यहां केवल पिकनिक मनाने आए हैं। जनहित का एक भी मुद्दा कांग्रेस ने नहीं उठाया। धराली आपदा और राज्य के विकास के विषयों से कांग्रेस भाग रही है
सत्ता पक्ष के विधायक हाथ में तख्तियां लेकर सदन में पहुंचे, जिस पर कांग्रेस विरोधी स्लोगन लिखे थे। हालांकि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण के निर्देश के बाद सभी तख्तियां हटाई गईं। विपक्ष के विरोध के बीच लगातार सत्तापक्ष के विधायक भी बोलते रहे। कई बार छींटाकशी भी हुई, जिसमें दोनों के बीच विवाद की स्थिति पैदा हुई। हालांकि संसदीय कार्यमंत्री सुबोध उनियाल के बीच-बचाव करने के बाद मामला शांत हो गया।
इसके बाद सत्ता पक्ष के विधायकों ने सदन के बाहर रैली निकालकर विपक्ष का विरोध जताया। उनका कहना था कि कांग्रेस विधायकों ने लोकतंत्र का अपमान किया है। लोकतांत्रिक प्रक्रिया की गरिमा को तार-तार किया है। भाजपा के रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी का कहना था कि जिस तरह से विपक्ष ने गैर जिम्मेदाराना हरकत सदन के अंदर की है। सदन की संपत्ति को क्षति पहुंचाई है। चर्चा से वो भाग रहे हैं, पंचायत चुनाव में मिली हार  से वो बुरी तरह बौखलाए हुए हैं। उसी बौखलाहट का नतीजा है कि उन्होंने सदन को चलने नहीं दिया।
विधायक सुरेश गडिया का कहना था कि धराली आपदा से बहुत नुकसान हुआ है। हमारे लोग कष्ट में हैं। हम सब लोग चाहते थे कि सत्र ठीक चले और उन लोगों के लिए यहां से कुछ अच्छा पैकेज मिले। लेकिन कांग्रेस ने सदन नहीं चलने दिया। विधायक सरिता आर्य का कहना था कि हम चाहते थे कि सभी मु्द्दों पर चर्चा हो लेकिन विपक्ष ने सदन नहीं चलने दिया। सरकार ने इतना खर्च किया लेकिन विपक्ष ने आपदा तक पर चर्चा नहीं होने दी। उन्होंने कहा कि सदन में जिस तरह का व्यवहार कांग्रेस के विधायकों ने किया है वह किसी भी प्रदेश के हित में नहीं है। विपक्षी सदस्यों ने किसी भी मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं की।
कांग्रेस के विरोध में भाजपा विधायकों ने की विधानसभा परिक्रमा
गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा सदन के अंदर कांग्रेस के लगातार प्रदर्शन से  भाजपा विधायकों ने गुस्सा जाहिर किया।कांग्रेस द्वारा सदन ना चलने देने पर भाजपा विधायकों ने विधानसभा की परिक्रमा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button