Action Continue – एमडीडीए ने की अवैध निर्माणों व प्लाॅटिंग पर ध्वस्तीकरण व सीलिंग की कार्यवाही

12 बीघा अवैध प्लाॅटिंग पर चली जेसीबी, कई अवैध निर्माण किए सील
देहरादून।मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत, विभिन्न स्थानों देहरादून, विकास नगर, ऋषिकेश,अठुरवाला डोईवाला में किये जा रहे अवैध निर्माणों व प्लाॅटिंग पर ध्वस्तीकरण व सीलिंग की कार्यवाही की गयी।
अनिल गोयल की सहसपुर कल्यानपुर निकट धर्मावाला में में लगभग 12 बीघा में की जा रही अवैध प्लाॅटिंग पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।
हरमिन्दर सिंह कु फतेपुर निकट नानक स्टेशनरी विकास नगर में किए जा रहे अवैध भवन पर सीलिंग की कार्यवाही की गयी।
इस कार्यवाही में सहायक अभि. अभिषेक भारद्वाज, अवर अभि. सिद्धार्थ सेमवाल, ललित नेगी, सुपरवाईजर प्यारे लाल जोशी व पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।
सचिन कौशिक के अठुरवाला, डोईवाला में किये गये व्यवसायिक निर्माण पर सीलिंग की कार्यवाही की गयी।
इस कार्यवाही में सहायक अभि. प्रमोद मेहरा, अवर अभि. दीपक नोटियाल, सुपरवाईजर अमर लाल भट्ट व पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।
रामु नागर के ऋषिकेश आवास विकास में अवैध निर्मित बहुमंजिले भवन पर सीलिंग की कार्यवाही की गयी।
तनवी के ऋषिकेश आवास विकास में अवैध निर्मित भवन पर सीलिंग की कार्यवाही गयी।
इस कार्यवाही में सहायक अभि. शशांक सक्सेना, अवर अभि. मनीश डिमरी, सुपरवाईजर दीपक व पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे।
प्रवीन कुमार गुप्ता के कांवली रोड देहरादून में किये गये अवैध निर्माण पर संयुक्त सचिव गौरव चटवाल के आदेशों पर सीलिंग की कार्यवाही गयी। इस कार्यवाही में सहायक अभि. राजेन्द्र बहुगुणा, अवर अभि. मुनेश राणा, यशपाल , सुपरवाईजर प्रेम लाल पैन्यूली , मेघराज मौके पर मौजूद रहे।





