मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA ) के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने की निर्माणाधीन आढत बाजार की स्थिति को परखा , कहा – समय पर पूरा करें सभी कार्य

प्राधिकरण के अधिकारियों को दिए सभी कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश,
लाभार्थियों को आवंटन की कार्यवाही माह अगस्त तक किये जाने को कहा
देहरादून।मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने निर्माणाधीन आढत बाजार की समीक्षा बैठक की। विभागीय अधिकारियों ने प्राधिकरण उपाध्यक्ष तिवारी को कार्य प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों को ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिए ।प्राधिकरण उपाध्यक्ष तिवारी को जानकारी दी गई कि आढत बाजार कार्य में 60 प्रतिशत प्लाॅटिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। साथ ही उपाध्यक्ष ने कहा कि 1 माह में अवशेष प्लाॅटिंग, एसटीपी ,पार्किंग का कार्य पूर्ण कर लिया जाय।हुडको से लिये जाने वाले लोन स्वीकृत कराये जाने की कार्यवाही को यथा शीघ्र पूर्ण कर लिया जाये।
सभी भू-खण्डों के लिए कन्ट्रोल डिजाइन तैयार किये जाने के निर्देश दिये गये जिससे आढत बाजार की दुकानों में एक रूपता का समावेश हो सके। उन्होंने कहा कि बाजार निर्माण का कार्य पूर्ण करते हुये आवंटन से पूर्व लाभार्थियों के साथ एक संयुक्त रूप से बैठक की जाये। प्राधिकरण उपाध्यक्ष तिवारी ने कहा कि
कार्य को पूर्ण करते हुये लाभार्थियों को आवंटन की कार्यवाही माह अगस्त तक किये जाने के निर्देश भी दिये गये।बैठक में प्राधिकरण सचिव मोहन सिंह बर्निया, संयुक्त सचिव गौरव चटवाल, मुख्य अभियन्ता एससीएस राणा, लेखपाल नजीर अहमद, वास्तुविद प्रशान्त नौटियाल, निर्माणदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।




