उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड की धामी सरकार  में नए मंत्रियों को बांटे गए विभाग -समाज कल्याण, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, परिवहन, शहरी विकास जैसे प्रमुख विभागों की सौंपी गई जिम्मेदारी

मदन कौशिक, खजान दास, भरत चौधरी, प्रदीप बत्रा और राम सिंह कैड़ा को पोर्टफोलियो किया गया आवंटित 

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने कैबिनेट विस्तार के बाद नवनियुक्त पांच कैबिनेट मंत्रियों को उनके विभागों का पोर्टफोलियो आवंटित कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, नए मंत्रियों को समाज कल्याण, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, परिवहन, शहरी विकास जैसे प्रमुख विभाग सौंपे गए हैं। यह आवंटन क्षेत्रीय संतुलन, अनुभव और राज्य की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखकर किया गया है।

नवनियुक्त मंत्रियों में   खजान दास (राजपुर रोड, देहरादून) को
समाज कल्याण,  अल्पसंख्यक कल्याण,  छात्र कल्याण व
भाषा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
भरत सिंह चौधरी (रुद्रप्रयाग) को   ग्राम्य विकास,  लघु एवं सूक्ष्म मध्यम उद्यम,  खादी एवं ग्रामोद्योग,
मदन कौशिक (हरिद्वार) को पंचायती राज,  आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, आयुष एवं आयुष शिक्षा, पुनर्गठन एवं जनगणना
नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा (रुड़की) को परिवहन,
सूचना प्रौद्योगिकी एवं साइबर सुरक्षा, विज्ञान प्रौद्योगिकी
जैव प्रौद्योगिकी व
राम सिंह कैड़ा (भीमताल) को
शहरी विकास,  पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन
जलागम प्रबंधन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
नए मंत्रियों के विभागों में तेजी से विकास कार्य होंगे : सीएम धामी
देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि
हमारी सरकार के बीते चार साल, सेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित रहे हैं, इसी क्रम में मंत्रिमंडल में नए शामिल सदस्यों सहित मंत्रिमंडल के सभी सहयोगियों के मध्य कार्य आवंटन भी कर दिया गया है। मंत्रिमंडल के सभी सदस्य अनुभवी हैं और जनसेवा से गहराई से जुड़े हैं।जनसेवा को सर्वोपरी रखते हुए, उत्तराखंड को विकसित भारत का अग्रणी एवं श्रेष्ठ राज्य बनाने में पूरी सरकार अपना योगदान प्राणोप्रण से देगी।हम सभी को उत्तराखंड की सवा करोड़ देवतुल्य जनता की सेवा करने का मौका मिला है, और यह सेवा भाव ही हमें अपनी देव तुल्य जनता के सपनों एवं आकांक्षाओं को पूर्ण करने के लिए सदैव प्रेरित करता है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नए मंत्री अपने विभागों में नई ऊर्जा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन विभागों में तेजी से विकास कार्य होंगे और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button