उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

भाजपा की प्रदेश स्तरीय बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर मंथन , बोले महेंद्र भट्ट – ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद देश में उत्साह का माहौल

प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री संगठन के नेतृत्व में
हुई बैठक, पार्टी के दर्जनों विधायक और पदाधिकारी हुए वर्चुअल शामिल, तिरंगा शौर्य यात्रा और ऑपरेशन सिंदूर कार्यक्रम पर हुई चर्चा
देहरादून। तिरंगा शौर्य यात्रा एवं अन्य सांगठनिक कार्यक्रमों को लेकर प्रदेशाध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री संगठन के नेतृत्व में विधायकों एवं प्रदेश पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद  महेंद्र भट्ट ने कहा कि यात्रा के माध्यम से जनता अपनी सेना और पीएम का ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए अभिनन्दन करना चाहती है। साथ ही सैनिकों को संदेश देना चाहती है कि प्रत्येक नागरिक उनके साथ है।
प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के संचालन में भाजपा मुख्यालय से संचालित इस वर्चुअल बैठक में तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा, सिंदूर यात्रा और पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई कार्यक्रम को लेकर आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस दौरान अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष  भट्ट ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद देश में उत्साह का माहौल है। जनता सैनिकों को संदेश देना चाहती है कि प्रत्येक नागरिक उनके साथ खड़ा है। वे तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा के माध्यम से अपनी सेना और पीएम मोदी का आभार व्यक्त करना चाहती है। हमें अपने संगठन के माध्यम से इस यात्रा को भव्यतम और विशालतम रूप देना है। हमारा मकसद इसमें अधिक से अधिक जन सामान्य की सहभागिता से राष्ट्रवादी भावना का विस्तार करना। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस तरह का उत्साह देहरादून की यात्रा में दिखाई दिया है उसे हमें जिलों और विधानसभा स्तर तक बरकरार रखना है। वही इन्होंने इसी यात्रा के साथ मातृशक्ति के सहयोग से सिंदूर यात्रा को भी सफलता से आगे बढ़ने का आवाहन किया। रानी अहिल्याबाई की जयंती से जुड़े हुए कार्यक्रमों को भी मोदी सरकार और धामी सरकार के कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के साथ आगे बढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने पार्टी के सभी विधायकों एवं पदाधिकारी से कहा कि हमें सभी धर्म और वर्गों को अधिक से अधिक संख्या में इन सभी कार्यक्रमों से जोड़ना है। आज की इस बैठक में प्रदेश महामंत्री  राजेंद्र बिष्ट,  खिलेंद्र चौधरी, राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष  कल्पना सैनी, विद्यायक  उमेश शर्मा काऊ,  सविता कपूर,  बंशीधर भगत,  सरिता आर्या,  मुन्ना सिंह चौहान,  सहदेव पुंडीर,  सुरेश चौहान,  आदेश चौहान,  प्रेमचंद अग्रवाल,  दीवान सिंह बिष्ट,  राजकुमार पोरी,  राम सिंह कैड़ा, डॉ प्रेम सिंह राणा,  किशोर उपाध्याय के साथ राष्ट्रीय युवा मोर्चा उपाध्यक्ष  नेहा जोशी, प्रदेश कोषाध्यक्ष  पुनीत मित्तल,  मीरा रतूड़ी और पार्टी के महापौर, प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष जिला प्रभारी शामिल हुए।
प्रदेश महामंत्री संगठन  अजेय कुमार ने दी कार्यक्रमों की जानकारी
इस दौरान कार्यक्रमों की रूपरेखा के संबंध में जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री  अजेय कुमार ने कहा कि हमें तिरंगा यात्रा के साथ सिंदूर यात्रा, कैंडल मार्च, पत्र लेखन, गोष्ठी आदि तमाम जनता से जुड़ने वाले कार्यक्रमों को इसमें आगे बढ़ाना है। उन्होंने रानी अहिल्याबाई की जयंती को लेकर कहा कि मोदी जी की सरकार, उनके बताए रास्ते पर आगे बढ़ रही है। वह अहिल्याबाई की तरह ही, देश के तमाम मंदिरों एवं पावन स्थलों के पुनरुद्धार के ऐतिहासिक काम कर रही है। महिला शिक्षा और कल्याण को लेकर भी अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं।
बैठक का संचालन करते हुए प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने बताया कि तिरंगा यात्रा की तरह 21 मई से 31 मई तक होने वाले रानी अहिल्याबाई की जयंती कार्यक्रमों को हमें विधानसभा और ब्लॉक स्तर तक लेकर जाना है। यह सभी कार्यक्रम अधिक जनसहभागिता के साथ तमाम सोशल मीडिया के सहयोग से प्रत्येक उत्तराखंडवासी तक पहुंचना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button