उत्तराखण्डदेहरादूनपौड़ी गढ़वाल

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मालन पुल के साथ ही 07 योजनाओं का किया   वर्चुअल लोकार्पण, कहा -प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में आधारभूत ढांचा किया जा रहा मजबूत

कोटद्वार-भाबर क्षेत्र से मोटाढ़ाक को जोड़ने वाले मालन पुल का इंतजार खत्म,
प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में मजबूत किया जा रहा इन्फ्रास्ट्रक्चरः मुख्यमंत्री
देहरादून। पौड़ी जनपद के कोटद्वार में चिल्लरखाल-पाखरो मोटर मार्ग पर निर्मित मालन पुल के सुरक्षात्मक कार्य सहित कुल सात निर्माण कार्यों का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वर्चुअल लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने जनता को वर्चुअल रूप से संबोधित करते हुए कहा कि मालन सेतु का पुनर्निर्माण राज्य सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जिसके अंतर्गत प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। इस पुल के शुरू होने से कोटद्वार एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, रेल एवं हवाई कनेक्टिविटी से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में कोटद्वार के विकास के लिये भी कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर काम किया जा रहा है। कोटद्वार में जहां एक ओर नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत 135 करोड़ रुपए की लागत से अत्याधुनिक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कार्य चल रहा है, वहीं दूसरी ओर 691 करोड़ की लागत से कोटद्वार में चार लेन बाईपास और कोटद्वार-नजीबाबाद डबल लेन सड़क का निर्माण भी कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोटद्वार-पौड़ी-श्रीनगर सड़क को भी अब डबल लेन में अपग्रेड किया जा रहा है। जिससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी।
स्पीकर ऋतु खंडूरी हुईं शामिल 
कार्यक्रम में मौजूद विधानसभा अध्यक्ष व स्थानीय विधायक ऋतु खंडूरी भूषण ने कहा कि कोटद्वार में मुख्यमंत्री के सहयोग से लगातार विकास कार्य कराये जा रहे हैं। क्षतिग्रस्त मालन पुल का कार्य भी तेजी से पूरा किया गया है। इस अवसर पर नगर निगम कोटद्वार मेयर शैलेंद्र सिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष राज गौरव नौटियाल जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान उपस्थित थे।
इन योजनाओं का हुआ लोकार्पण
26.75 करोड़ से चिल्लरखाल-सिगड्डी-कोटद्वार-पाखरो मार्ग पर पुल कार्य।
4.50 करोड़ से चिल्लरखाल-पाखरो मार्ग पर सुखरौं पुल का कार्य।
2.10 करोड़ से कौड़िया मोटाढाक मार्ग पर सुखरों नदी पर पुल का कार्य।
5.06 करोड़ से खोह नदी में पुल के सुरक्षात्मक कार्य।
4.87 करोड़ से खोह नदी पर गार्डर पुल के सुरक्षात्मक कार्य।
18.25 करोड़ से चिल्लरखाल-सिगड्डी-कोटद्वार-पाखरो मोटर मार्ग सुदृढ़ीकरण कार्य।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button