एमडीडीए की 111वी बोर्ड बैठक में कई प्रस्तावों को मंजूरी , प्राधिकरण का वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए लगभग 01 हजार करोड का बजट पेश

अध्यक्ष विनय शंकर पांडे की अध्यक्षता में हुई 111वी बोर्ड बैठक , उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने पिछली बैठक की आख्या रखी बोर्ड के सामने
देहरादून । मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की 111वीं बोर्ड बैठक में कई प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई।वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्राधिकरण ने लगभग 01 हजार करोड का बजट प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा आम जन मानस से जुडे विभिन्न प्रस्ताव जैसे ईको रिजाॅर्ट, होटल, व्यवसायिक निर्माण,आवासीय तलपट मानचित्र आदि प्रकरणों पर स्वीकृति प्रदान की गयी।
मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की 111वीं बोर्ड बैठक आयुक्त गढवाल मंण्डल/अध्यक्ष की अध्यक्षता में उनके सचिवालय स्थित कार्यालय में सम्पन्न हुई ।
बैठक की शुरुआत में उपाध्यक्ष मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण बंशीधर तिवारी ने आयुक्त गढवाल मंण्डल/अध्यक्ष एवं सदस्यों का स्वागत करते हुए प्राधिकरण की 110वी बोर्ड बैठक की आख्या बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत की , जिसका अवलोकन कर पुष्टि करते हुए 111वीं बोर्ड बैठक के संचालन की अनुमति प्रदान की गयी। बोर्ड के समक्ष लगभग 75 प्रकरण प्रस्तुत किये गये। जिन पर चर्चा के बाद नियामानुसार कार्यवाही करने के निर्देशों के साथ स्वीकृति प्रदान की गयी। बैठक में विनय शंकर पाण्डेय, आयुक्त, गढवाल मण्डल (अध्यक्ष), बंशीधर तिवारी , उपाध्यक्ष मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (सदस्य), विजय कुमार, संयुक्त सचिव वित्त नामित प्रतिनिधि (सदस्य), नरेन्द्र सिंह रावत अनु सचिव आवास नामित प्रतिनिधि (सदस्य), जय भारत सिंह अपर जिलाधिकारी नामित प्रतिनिधि (सदस्य), गोपाल राम बिनवाल अपर नगर आयुक्त नामित प्रतिनिधि (सदस्य), एसएम श्रीवास्तव मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजक उत्तराखण्ड (सदस्य), मोहन सिंह बर्निया सचिव मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण, गौरव चटवाल, संयुक्त सचिव मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण, संजीव कुमार सिंह वित्त नियंत्रक मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण, एचसीएस राणा मुख्य अभियन्ता मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण, सुनील कुमार अधिशासी अभियन्ता मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण, अतुल कुमार गुप्ता अधिशासी अभियन्ता मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण, सुधीर कुमार गुप्ता सहायक अभि मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण, अजय कुमार मलिक सहायक अभि मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण उपस्थित रहे।
इन मुख्य प्रस्तावों को दी गई सहमति
1. वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्राधिकरण ने लगभग 01 हजार करोड का बजट प्रस्तुत किया ।
2. आम जन मानस से जुडे विभिन्न प्रस्ताव जैसे ईको रिजाॅर्ट, होटल, व्यवसायिक निर्माण,आवासीय तलपट मानचित्र आदि प्रकरणों पर स्वीकृति प्रदान की गयी।
3. प्राधिकरण की गतिमान परियोजनाओं जैसे आढत बाजार, धैलास आवासीय योजना, आमवाला तरला आवासीय योजना, पर चर्चा की गयी व साथ शहर के बढते जन घनत्व को देखते हुये सबको आवास उपलब्ध कराये जाने के लिए नयी आवायीय योजना को भूमि का चयन करते हुए नयी आवासीय योजना बनाये जाने पर चर्चा की गयी, जिससे आम जन को सस्ते आवास उपलब्ध कराये जा सके। साथ ही आमवाला तरला, आईएसबीटी आवासीय परियोजना में निर्मित फ्लैटों को बेचने व आय में वृद्धि करने के लिए अध्यक्ष ने कार्य की सराहना भी की ।
4. औद्योगिक परियोजन के लिए आईटी कम्पनियों को स्थापित किये जाने के लिए लैण्ड पूलिंग के तहत भूमि क्रय किये जाने पर बोर्ड की और से सहमति प्रदान की गयी।





