उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा – महिलाओं का सम्मान करें कांग्रेसी, उंगलियों में गिनने लायक मामले नही करते समाज का प्रतिनिधित्व

कहा -कांग्रेस को अपनी मानसिकता को दुरुस्त करने की जरूरत
देहरादून। भाजपा ने महिला उत्पीड़न को लेकर कांग्रेस पर राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि वह महिलाओं का सम्मान करे। उन्होंने कहा कि उंगलियों मे गिनने वाले मामले पूरी मातृ शक्ति का प्रतिनिधित्व नही करते और कांग्रेस को अपनी मानसिकता को दुरुस्त करने की जरूरत है।

कांग्रेस के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए चौहान ने कहा कि अब तक प्रदेश भर मे जितने मामले सामने आये हैं उन पर त्वरित कार्यवाही की गयी और आरोपी सलाखों के पीछे पहुंचे। उन्होंने स्मरण कराते हुए कहा कि पहली निर्वाचित सरकार मे महिला यौन शोषण के कई मामले सामने आये या कई मामलों मे बड़े नेता रैकेट के साथ पुलिस ने पकड़े। लेकिन भाजपा ने राजनीति से प्रेरित होकर महिला समुदाय का सम्मान कर इसे तूल नही दिया। क्योंकि ऐसे इक्के दुक्के मामले समूचे समाज का प्रतिनिधित्व नही करते।

चौहान ने कहा कि भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा है और वह बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ के नारे के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है। इस यात्रा मे कुछ घृणित आपराधिक मामले सामने आये हैं और पार्टी ने सतर्कता से उन्हें पहले ही पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। ऐसे लोगों को सरंक्षण के बजाय उन्हे सलाखों के पीछे भेज दिया।
उन्होंने कहा कि भाजपा विचार और कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। संयम, अनुशासन पार्टी का मूल मंत्र है जबकि कांग्रेस एक भानुमती का कुनवा है और वहाँ पर न नीति न नीयत है। कांग्रेस के घृणित मुद्दों पर आरोप और दुष्प्रचार भाजपा के नारी शासक्तिकरण के मिशन को नही डिगा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button