उत्तराखण्डहरिद्वार

यूसीसी लागू करने पर  मंगलौर में हुई धन्यवाद रैली,  सीएम पुष्कर धामी बोले – उत्तराखंड बन गया समान नागरिक संहिता लागू करने वाला पहला राज्य

मुख्यमंत्री  धामी रैली में खुद ट्रैक्टर चलाकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे,
धन्यवाद रैली में उमड़ा जनसैलाब , धन्यवाद रैली में शामिल आम जनमानस पर हेलीकॉप्टर से की गई पुष्प वर्षा
महाराजा महेंद्र प्रताप स्नातक महाविद्यालय खेल मैदान नारसन पहुंचने पर डीएम मयूर दीक्षित ने किया मुख्यमंत्री का  स्वागत

मंगलौर / हरिद्वार।   प्रदेश में समान नागरिकता सहिता कानून लागू करने पर धन्यवाद रैली का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने किया। रैली का आयोजन चौधरी ओमपाल ढाबा लिब्बरहेडी से स्वीटी फार्म लिब्बरहेडी तक किया गया । रैली में मुख्यमंत्री खुद ट्रैक्टर चलाकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे।
कार्यकम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में समान नागरिकता संहिता कानून लागू करने पर संविधान निर्माता बाबा साहिब डॉ भीमराव अंबेडकर का सपना साकार किया है जिसमें सभी वर्गों एवं धर्मो के लिए एक समान कानून लागू किया गया है | देश में उत्तराखंड समान नागरिक संहिता लागू करने वाला पहला राज्य बन गया है।उन्होंने कहा कि मंगलौर विधानसभा में जो मेरे सम्मान में धन्यवाद रैली का आयोजन किया गया है ,वह मेरा स्वागत एवं सम्मान  नहीं है बल्कि सवा करोड़ उत्तराखंड वासियों का सम्मान  है, उन्होंने रैली में भीषण गर्मी में शामिल हुए सभी महिलाओं, बुजुर्गों,युवाओं एवं जनप्रतिनिधियों का शामिल होने पर  सभी का आभार एवं  धन्यवाद व्यक्त किया।इस अवसर पर विधायक प्रदीप बत्रा,पूर्व विधायक स्वामी यतीश्वरानंद,जिला अध्यक्ष भाजपा डॉ मधु सिंह और कार्यक्रम के संयोजक /पूर्व कैबिनेट मंत्री करतार सिंह भड़ाना ने भी  विचार व्यक्त किए गए।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष आपदा प्रबंधन विनय रोहिला,जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल,श्यामवीर सैनी,शोभाराम प्रजापति, रुड़की मेयर अनीता अग्रवाल साथ ही सभी ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख एवं सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित,पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल,अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी रुड़की प्रेमलाल, लक्ष्मी राज चौहान सहित जनप्रतिनिधि,भारी संख्या में क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।
भ्रष्टाचार करने वाले पर किया जाएगा कड़ा प्रहार
सीएम ने  कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार करने वाले को कतई बख्शा नहीं जाएगा| भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों एव कार्मिकों के विरुद्ध कड़ी करवाई कि जाएगी | उन्होंने कहा कि हरिद्वार जमीन घोटाले मामले पर बड़ी करवाई करते हुए आईएएस एवं पीसीएस अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कारवाई की गई है।
मंगलौर विधानसभा के लिए की गई घोषणा
आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र मंगलौर ग्राम सभा लिब्बरहेडी में महाराजा सूरजमल के नाम से खेल स्टेडियम का निर्माण किया जायेगा साथ ही विधानसभा मंगलौर में सर्की रजवाहे की पटरी जो मंगलौर से गुरुकुल, लंढौरा बाईपास (हरचंदपुर ) के पुल तक सड़क पक्की की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button