देहरादून में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण, स्वास्थ्य बियोंड हेल्थकेयर सेंटर की Ultrasound Machine को किया सील

अल्ट्रस हेल्थकेयर, देहरा डायग्नोस्टिक सेंटर और नंदिनी आईवीएफ एंड रिसर्च सेंटर की अल्ट्रासाउंड मशीन का पंजीकरण किया गया
देहरादून । मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून के जारी निर्देशों के क्रम में पीसी पीएनडीटी एक्ट के अंतर्गत जिला निरीक्षण एवं मूल्यांकन समिति द्वारा देहरादून में संचालित विभिन्न अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल का नेतृत्व जिलाधिकारी देहरादून की ओर से नामित उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी ने किया ।
पीसीपीएनडीटी के जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ प्रदीप राणा ने बताया कि निरीक्षण भ्रमण के दौरान अल्ट्रस हेल्थकेयर, देहरा डायग्नोस्टिक सेंटर और नंदिनी आईवीएफ एंड रिसर्च सेंटर की अल्ट्रासाउंड मशीन का पंजीकरण किया गया। एपी क्लिनिक में नए पंजीकरण के लिए निरीक्षण किया गया। जबकि स्वास्थ्य बियोंड हेल्थकेयर सेंटर में रेडियोलॉजिस्ट न होने के कारण अल्ट्रासाउंड मशीन को सील किया गया।
निरीक्षण दल में उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी के नेतृत्व में पीसीपीएनडीटी के जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ प्रदीप राणा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला से वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ अर्चना वर्मा, बालाजी सामाजिक संस्था से भुवन बोनाल, पीसीपीएनडीटी से ममता बहुगुणा आदि उपस्थित रहे।





