उत्तराखण्डदेहरादून
पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने की नई तिथियों की घोषणा, 24 जुलाई को पहले और 28 जुलाई को चरण का मतदान, 31 को होगी मतगणना

हाईकोर्ट के आदेश के बाद नया चुनाव कार्यक्रम किया जारी,
दो चरणों में चुनाव व 31 जुलाई को आएंगे पंचायत चुनावों के नतीजे
देहरादून।राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की नई तारीखों का ऐलान करते हुए अधिसूचना जारी कर दी है। पंचायत चुनावों का ये नया कार्यक्रम हाईकोर्ट नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में किया गया है। शुक्रवार को हाईकोर्ट नैनीताल ने पंचायत चुनावों पर लगाई रोक को हटाते हुए राज्य निर्वाचन आयोग को नया कार्यक्रम जारी करने के आदेश दिये दिए थे। हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन के अनुसार शनिवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 30 जून को सभी जिला निर्वाचन अधिकारी ( हरिद्वार को छोड़कर) अपने अपने जिलों में पंचायत चुनावों के लिए विस्तृत चुनाव अधिसूचना जारी करेंगे। जिसमें ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, जिला पंचायत सदस्यों और प्रमुखों की संख्या, आरक्षण की स्थिति आदि की विस्तृत विवरण के साथ अधिसूचना जारी करते हुए सार्वजनिक की जाएगी। हाईकोर्ट के आदेशों के अनुपालन में ये अधिसूचना प्रचार माध्यमों से भी जनता के बीच तक पहुंचाई जाएगी। चुनाव आयोग ने शनिवार को जारी अपनी अधिसूचना में जिला निर्वाचन अधिकारियों को पंचायत चुनावों को संपन्न कराने के लिए आवश्यक निर्देश भी जारी किए हैं.
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नया चुनावी कार्यक्रम:
28 जून को पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद अब पहले चरण के चुनाव के लिए 2 जुलाई से 5 जुलाई 2025 तक सुबह 8 बजे से नामांकन की प्रक्रिया चलेगी।7 जुलाई से 9 जुलाई तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 10 और 11 जुलाई को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 तक नाम वापसी की तिथि रखी गई है। 14 जुलाई को पहले चरण के चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा।पहले चरण का मतदान 24 जुलाई को होगा।वहीं, दूसरे चरण का मतदान 28 जुलाई को है। उसके लिए चुनाव चिन्ह का आवंटन 18 जुलाई को किया जाएगा।
31 जुलाई को होगी मतगणना: दोनों चरणों के चुनाव की मतगणना एक साथ 31 जुलाई को होगी, उसी दिन त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का परिणाम आ जाएगा।
पहले चरण के मतदान वाले विकासखंड
1. अल्मोड़ा जनपद के ताकुला, धौलादेवी, ताड़ीखेत, भैंसियाछाना, लमगड़ा, चौखुटिया 2. जनपद ऊधमसिंह नगर के खटीमा, सितारगंज, गदरपुर, बाजपुर 3. जनपद चंपावत के लोहाघाट एवं पाटी 4. जनपद पिथौरागढ़ के धारचूला, डीडीहाट, मुनस्यारी, कनालीछीना 5. जनपद नैनीताल के बेतालघाट, ओखलकांडा, रामगढ़, धारी 6. जनपद बागेश्वर के बागेश्वर, गरुड़, कपकोट 7. जनपद उत्तरकाशी के मोरी, पुरोला, नौगांव 8. जनपद चमोली के देवाल, थराली, ज्योतिर्मठ, नारायणबगड़ 9. जनपद टिहरी के जौनपुर, प्रतापनगर, जाखणीधार, थौलधार, भिलंगना 10. जनपद देहरादून के चकराता, कालसी, विकासनगर 11. जनपद पौड़ी के खिर्सू, पाबौ, थलीसैंण, नैनीडांडा, बीरोंखाल, रिखणीखाल, एकेश्वर, पोखड़ा तथा 12. जनपद रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ, जखोली और अगस्त्यमुनि ब्लॉक में मतदान होगा।
दूसरे चरण के मतदान वाले विकासखंड
1. अल्मोड़ा जनपद के सल्ट, स्याल्दे, भिकियासैंण, हवालबाग, द्वाराहाट, 2. जनपद ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर, काशीपुर, जसपुर, 3. जनपद चंपावत के चंपावत, बाराकोट, 4. जनपद पिथौरागढ़ के विण, मूनाकोट, बेरीनाग, गंगोलीहाट, 5. जनपद नैनीताल के हल्द्वानी, रामनगर, भीमताल, कोटाबाग, 7. जनपद उत्तरकाशी के डुण्डा, चिन्यालीसौड़, भटवाड़ी, 8. जनपद चमोली के पोखरी, दशोली, नंदानगर, कर्णप्रयाग, गैरसैंण, 9. जनपद टिहरी के कीर्ति नगर, देवप्रयाग, नरेन्द्रनगर, चंबा, 10. जनपद देहरादून के डोईवाला, रायपुर, सहसपुर, 11. जनपद पौड़ी के यमकेश्वर, जयहरीखाल, दुगड्डा, द्वारीखाल, पौड़ी, कोट, और कल्जीखाल ब्लॉक में मतदान होगा।