उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

दूसरी बार  प्रदेश अध्यक्ष बन महेंद्र भट्ट ने रचा इतिहास, उत्तराखंड में भाजपा के पहले नेता बनें

जुलाई 2022 में पहली बार बनें प्रदेश अध्यक्ष, 1 जुलाई 2025 को भट्ट ने दूसरी बार  संभाला पद
देहरादून।गढ़वाल मंडल के चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक से संबंध रखने वाले महेंद्र भट्ट
राज्य बनने के साथ ही अब तक पहले ऐसे भाजपा नेता बन गए हैं जिनको लगातार दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष का पद सौंपा गया है। जुलाई 2022 में पहली बार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद 1 जुलाई 2025 को भट्ट ने दूसरी बार पद संभाला है।
अब तक कौन-कौन  बने प्रदेश अध्यक्ष
1.स्व. पूरन चंद शर्मा 2000 से 2002
2.मनोहर कांत ध्यानी
2002 से 2004
3.भगत सिंह कोश्यारी2004 से 2007
4.स्व. बच्ची सिंह रावत 2007 से 2009
5.बिशन सिंह चुफाल 2009 से 2013
6.तीरथ सिंह रावत
2013 से 2015
7.अजय भट्ट 2016 से 2020
8. बंशीधर भगत 2020 से 2021
9.मदन कौशिक 2021 से जुलाई 2022
10.महेंद्र भट्ट (पहला कार्यकाल) जुलाई 2022 से अब तक
एबीवीपी से हुई भट्ट के सियासी सफर की शुरुआत
देहरादून। महेंद्र भट्ट ने 30 जुलाई 2022 को उत्तराखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभाला था। उनको मदन कौशिक के स्थान पर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था।महेंद्र भट्ट 2002 से 2007 तक नंदप्रयाग विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक रहे। इसके बाद 2007 में उन्हें हार मिली थी। 2017 में उन्होंने बदरीनाथ विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी। 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें फिर हार का सामना करना पड़ा था। इसके बावजूद भाजपा ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया था।
2 अप्रैल 2024 को भाजपा ने महेंद्र भट्ट ने उत्तराखंड राज्यसभा सांसद बनाया।
महेंद्र भट्ट उत्तराखंड भाजपा के कद्दावर और मुखर नेताओं में एक हैं। वो अपने बेलास बयानों के लिए जाने जाते हैं। महेंद्र भट्ट का जन्म 1971 में सीमांत जिले चमोली के ब्राह्मण थाला में हुआ। भट्ट ने अपना राजनीतिक करियर 1991 में शुरू किया था। 1991 से 1996 तक महेंद्र भट्ट अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सहसचिव रहे। 1994 से 1998 तक वो एबीवीपी में टिहरी विभाग के विभाग संगठन मंत्री के पद पर रहे।इस दौरान किए गए उनके कार्यों को देखते हुए पार्टी ने 1998 में भट्ट को भाजपा युवा मोर्चा का सचिव बनाया।महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड चारधाम देवस्‍थानम प्रबंधन बोर्ड प्राकलन समिति, आश्‍वासन समिति, पलायन समिति और आवास समिति का सदस्य रहने का भी मौका मिला।
भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे भट्ट
भाजपा युवा मोर्चा सचिव पद के बाद महेंद्र भट्ट राजनीतिक सीढ़ियां चढ़ते चले गए। 2000-2002 तक वो भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव रहे।इसके बाद उन्हें 2002-04 तक भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष रहने का अवसर मिला। भट्ट की सियासी पारी ने तब बड़ी छलांग मारी, जब पार्टी ने राज्य के पहले विधानसभा चुनाव में  भट्ट को विधायक का टिकट दिया। भट्ट 2002 में नंदप्रयाग से भाजपा विधायक चुने गए। इस बीच कुछ असफलताओं के बीच 2017 में उन्होंने बद्रीनाथ विधानसभा सीट से जीत हासिल की।
मुख्यमंत्री के साथ बेहतर ट्यूनिंग ने दोबारा ताजपोशी को बनाया आसान
देहरादून।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट का  दोबारा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के रास्ते को उनकी चुनावी सफलताओं के साथ-साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ बेहतर समन्वय सबसे बड़ा फैक्टर माना जा रहा है। इसके चलते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए दोबारा से महेंद्र भट्ट की ताजपोशी आसान बनी है।
संगठन में हर स्तर पर मजबूत पकड़ और पार्टी के हर स्तर के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के बीच उनकी साफ और शानदार छवि ने भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button