उत्तराखण्डदेहरादून
सीएम पुष्कर धामी ने किया उत्तरकाशी के अतिवृष्टि क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी हवाई सर्वेक्षण में रहे साथ
देहरादून। उत्तरकाशी जनपद के अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हवाई सर्वेक्षण किया। मुख्यमंत्री के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी हवाई सर्वेक्षण में मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों की वास्तविक स्थिति का आकलन कर राहत और बचाव कार्यों की पुनः समीक्षा भी की। मुख्यमंत्री धामी ने संबंधित अधिकारियों को पूर्व में निर्देश दिए थे, कि प्रभावित लोगों को त्वरित सहायता पहुंचाई जाए तथा आवश्यक संसाधनों की कोई कमी न हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आपदा की इस घड़ी में प्रत्येक प्रभावित नागरिक के साथ खड़ी है और सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।





