भाजपा परिवार ने प्रदेशभर में अपने संस्थापक व प्रेरणास्रोत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को जयंती पर दी श्रद्धांजलि, विचार गोष्ठियों के जरिए कामों को किया याद

डा श्यामा प्रसाद ने देश विभाजन की नीयत को सबसे पहले पहचाना और उसका पुरजोर विरोध किया: भट्ट ,पार्टी प्रदेश मुख्यालय में आयोजित हुआ मुख्य कार्यक्रम, अनेक भाजपा नेता रहे मौजूद
देहरादून । भाजपा परिवार ने अपने संस्थापक, प्रेरणास्रोत और वैचारिक अधिष्ठान स्व. डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी जन्म जयंती पर श्रद्धांजलि दी । प्रदेश भर में आयोजित विचार गोष्ठियों के क्रम में प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि उनकी एक देश एक पहचान की बलिदानी नीति पर चलकर ही आज कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और शक्तिशाली राष्ट्र का निर्माण हो रहा है।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि जनसंघ के संस्थापक, महान राष्ट्र नायक और भारतीय जनता पार्टी के वैचारिक एवं सैद्धांतिक प्रेरणा स्रोत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती आज प्रदेशभर में मनाई गई। इस अवसर पर मंडल स्तर पर पार्टी ने गोष्ठियों का आयोजन किया , जिसमें उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया गया। जिसमें उन्हें पुष्पांजलि देते हुए, उनके बताए रास्ते पर राष्ट्र निर्माण का संकल्प दोहराया गया।
मुख्य कार्यकम के रूप में एक विचार गोष्ठी का आयोजन, राजधानी के बलबीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में किया गया। अपने संबोधन में प्रदेशाध्यक्ष भट्ट ने कहा कि, डा मुखर्जी सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के वो पुरोधा थे, जिन्होंने देश विभाजन की नीयत को सबसे पहले पहचाना और उसका पुरजोर विरोध किया। आज बंगाल, असम और पूर्वोत्तर भारत का बड़ा हिस्सा देश का हिस्सा है तो उसमें उनका योगदान अतुलनीय रहा है।
उन्होंने कहा कि आज राष्ट्रवाद की जिस विचारधारा के संरक्षण में विकसित भारत का निर्माण हो रहा है वह डॉ मुखर्जी की ही देन है।
वही इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कहा कि राष्ट्रीयता के उनके भाव को आत्मसार करते हुए हम सबको, राष्ट्र और समाज निर्माण में अपनी भूमिका का निर्वहन करना है। डॉ मुख़र्जी का देश की एकता के लिए दिया गया बलिदान अद्वितीय है, जो सदैव भाजपा कार्यकर्ताओं और देश समाज को प्रेरणा देने का कार्य करता रहेगा।
राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष नरेश बंसल ने कहा, डॉ मुखर्जी की रहस्मयी परिस्थितियों में हुई हुई मौत ने देश में राष्ट्रवादी विचारधारा को संजीवनी देने का काम किया है।
विचार गोष्ठी में सरकार में दायित्वधारी ज्योति प्रसाद गैरोला ने कहा कि, आजादी की बाद देश की एकता के लिए पहला बलिदान डा. मुखर्जी का रहा है। इस दौरान राजपुर विधायक खजान दास, विनय गोयल, डॉ आदित्य कुमार, अनिल गोयल, सुभाष बड़थ्वाल आदि ने भी अपने विचार रखे।गोष्ठी में उपस्थित सभी लोगों ने डा मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि देकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए ।
प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के संचालन में हुई गोष्ठी में प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट, मुकेश कोली, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, प्रदेश कार्यालय सचिव कुस्तुभानंद जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र नेगी, संजीव वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन, सुनीता विद्यार्थी, जोगेंद्र पुंडीर, जोत सिंह बिष्ट समेत बड़ी संख्या में प्रदेश पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




