धामी कैबिनेट की बैठक में उत्तराखंड की पहली जियोथर्मल पॉलिसी को मिली मंजूरी, कई और फैसलों को भी हरी झंडी

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक
देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी है, जिसके तहत पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) के तहत प्रदेश के बी ग्रेड के पुलों को ए ग्रेड में अपग्रेड किए जाने को लेकर करोड़ों रुपए की परियोजना को मंजूरी दी गई है।इसके साथ ही प्रदेश की पहली जियोथर्मल पॉलिसी को मंजूरी मिल गई है।
यही नहीं, सतर्कता विभाग को और मजबूत किए जाने को लेकर ढांचे में संशोधन किया गया है।
कैबिनेट के कुछ अहम फैसले
• उत्तराखंड की पहली जियोथर्मल पॉलिसी को मंजूरी मिली
• पुलों की क्षमता बढ़ाने के लिए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट को मंजूरी
• सतर्कता विभाग के ढांचे में 20 पद बढ़ाए, 132 से 156 हुई संख्या
• जीएसटी विभाग के ढांचे में भी पदों की संख्या बढ़ी
• नए खनिजों के लिए जिला व प्रदेश में खनन न्यास बनेंगे
• पुत्र 18 साल का होने पर अब बंद नहीं होगी वृद्धावस्था पेंशन। कैबिनेट ने प्रस्ताव मं संशोधन को मंजूरी दी।





