उत्तराखण्डदेहरादून

Uttarakhand – गैरसैण में 19 से 22 अगस्त तक होगा उत्तराखण्ड विधानसभा का मानसून सत्र, अधिसूचना जारी

प्रमुख सचिव विधायी धनंजय चतुर्वेदी ने जारी की अधिसूचना,
मानसून सत्र की तिथि एवं स्थान के लिए कैबिनेट ने सीएम धामी को किया था अधिकृत 
 देहरादूनI  उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र गैरसैण के भराड़ीसैण विधानसभा भवन में आयोजित किया जाएगा I मानसून सत्र 19 अगस्त से 22 अगस्त तक के लिए निर्धारित किया गया हैI प्रमुख सचिव विधायी धनंजय चतुर्वेदी ने मानसून सत्र के आयोजन को लेकर अधिसूचना शुक्रवार को जारी कर दी ।
अधिसूचना में कहा गया है कि विधानसभा के मानसून सत्र के लिए तिथि एवं स्थान चयन करने के लिए मंत्रिमंडल ने मुख्यमंत्री को अधिकृत किया था, ताकि मुख्यमंत्री इस पर फैसला ले सकें I मुख्यमंत्री के अंतिम निर्णय को राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद प्रमुख सचिव विधायी ने मानसून सत्र की तिथियां की घोषणा कर दी हैI
गौरतलब है कि इस वर्ष विधानसभा का बजट सत्र गैरसैंण में नहीं हो पाया था, बजट सत्र देहरादून स्थित विधानसभा भवन में आयोजित किया गया थाI

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button