उत्तराखण्डदेहरादूनव्यापार

दून उद्योग व्यापार मंडल की जिला कार्यसमीति 2025 की कार्यशाला- व्यापारियों के  हितों,समस्याओं और मांगों पर मैराथन मंथन

दून उद्योग व्यापार मंडल की जिला कार्यसमीति 2025 की कार्यशाला में अध्यक्ष विपिन नागलिया, सिद्धार्थ अग्रवाल और अनिल गोयल सहित सैकड़ों व्यापारी रहे मौजूद
देहरादून।दून उद्योग व्यापार मंडल की जिला कार्यसमीति 2025 की कार्यशाला में व्यापारियों के हितों, सुरक्षा ,समस्याओं और मांगों पर मंथन किया गया।
राजधानी के त्यागी रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यशाला में  दून उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपिन नागलिया ने सभी कार्यकर्ताओं एवं व्यापार मंडल के सभी प्रतिनिधियों का स्वागत  किया । उन्होंने कहा कि आज देहरादून में दून व्यापार मंडल की कई समितियां गठित की गई हैं। हमारा एकमात्र उद्देश्य देहरादून के सभी व्यापारियों का संरक्षण करना और व्यापारी किस प्रकार समाज हित में काम करते हुए अपनी अहम भूमिका को निभाते हैं इसकी और सरकार का ध्यान दिलाना है ।
कार्यक्रम में सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने  कहा कि दून उद्योग व्यापार मंडल 1972 से काम करता आ रहा है अगर हम अपने जीवन में किसी व्यापार की बात करें तो बड़ा सोचने की बात होती, लेकिन आज पिछले 53 वर्षों से  अधिक समय से दून उद्योग व्यापार मण्डल निरंतर अपने सिद्धान्तों पर अडिग रहते हुए व्यापारी हितों के लिए कार्य कर रहा है।
इस संगठन की आधारशिला उस समय रखी गई जब पूरे देश में इक्का-दुक्का संगठन ऐसे थे जो व्यापारियों की चिंता करते थे।
अग्रवाल ने कहा कि दून उद्योग व्यापार मण्डल के अध्यक्ष समय समय पर कोई भी रहे हों उन्होने कभी भी व्यापारियों के मुद्दों व स्वाभिमान के साथ समझौता नहीं किया। आज दून उद्योग व्यापार मण्डल के तत्वाधान में जिला देहरादून
व जिला ग्रामीण देहरादून के पूरे जिले में व्यापारियों के हितों के लिए काम करते हैं। चाहे वह व्यापारियों के कर का मुद्दा हो या उत्पीड़न का, जब भी जरूरत पड़ी हमने सड़कों पर उतरकर इसकी लड़ाई को लड़ा व व्यापारियों के सुख दुख की एक परिवार की तरह चिंता की ।
कार्यक्रम में  अनिल गोयल ने कहा कि आज हम सब व्यापारियों के माध्यम से देहरादून ही नहीं अपितु पूरा प्रदेश देश में एक अलग स्थान बनाए हुए हैं ।आज हमारे व्यापार के माध्यम से देश की गतिविधि को हम  जनता के बीच में रखते हैं। हमारे व्यापार के माध्यम से कई समस्याएं आती हैं लेकिन हम सभी एक साथ मिलजुल कर उन सभी समस्याओं का निवारण करते हुए अपने प्रदेश अपने महानगर देहरादून को एक अच्छा दून के रूप में विकसित कर सकें अच्छे प्रदेश के रूप में विकसित कर सकें यही हमारा उद्देश्य रहता है। सुरक्षा के माध्यम से हम सभी को प्रमुख बाजारों में सुरक्षा को सीसीटीवी कैमरों को लगाया जायेगा और प्रयास होगा कि इसकी एक मॉनिटरिंग कमेटी  बने जो समय समय पर बाजारों की सुरक्षा बैठक भी करें और इसमें पुलिस का भी सहयोग ले । इसके अलावा जिला देहरादून व जिला ग्रामीण शीघ्र ही अपनी युवा व महिला विंग का निर्माण / विस्तार करेंगे और आवश्यकता अनुसारपुर्नगठन भी करेंगे ।
सिद्धार्थ अग्रवाल ने सभी प्रतिनिधियों को शपथ के माध्यम से समाज में  महिलाओं के प्रति सम्मान, सुरक्षा, सफाई और अन्य बिंदुओं को लेकर संकल्प होते हुए कार्य करने के लिए आग्रह भी किया ।
कार्यक्रम में सभी 192 इकाइयों के अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष व  दून  उद्योग युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष व उनकी संपूर्ण कार्यकरिणी उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button