उत्तराखण्डउधम सिंह नगरराष्ट्रीय

उत्तराखंड निवेश उत्सव – 2025: सीएम पुष्कर धामी बोले- उत्तराखंड में औद्योगिक विकास की नीतियों से बना बेहतर माहौल

एक लाख करोड़ की ग्राउंडिंग से मुख्यमंत्री हुए उत्साहित,
कहा -आज निवेश, नवाचार और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा उत्तराखंड
रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)। उत्तराखंड निवेश उत्सव 2025 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट 2023 के अंतर्गत 3.56 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश समझौतों में से 1 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने में सफलता प्राप्त हुई है। आज उत्तराखंड निवेश, नवाचार और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के प्रधानमंत्री के संकल्प को साकार करने के लिए देश में योजनाबद्ध तरीके से कार्य किये जा रहे हैं। ’’वोकल फॉर लोकल’’, ’’मेक इन इंडिया’’, ’’स्किल इंडिया’’ और ’’स्टार्टअप इंडिया’’ जैसी पहलों के माध्यम से देश आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में औद्योगिक विकास की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। राज्य में औद्योगिक नीति, लॉजिस्टिक नीति, स्टार्टअप नीति, एमएसएमई नीति सहित 30 से अधिक नीतियों को लागू कर राज्य में उद्योगों को बेहतर माहौल उपलब्ध कराया जा रहा है। स्टार्टअप के लिए 200 करोड़ रुपए के वेंचर फंड की स्थापना की गई है। राज्य में निवेश प्रोत्साहन के लिये ’’निवेश मित्र’’ की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। काशीपुर में अरोमा पार्क, सितारगंज में प्लास्टिक पार्क, काशीपुर में इलैक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग क्लस्टर, पंतनगर में मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क की स्थापना की है। करीब 13 सौ करोड़ रूपए की लागत से खुरपिया में स्थापित होने वाली इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी भी उत्तराखंड के औद्योगिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में उत्तराखंड को एचीवर्स तथा स्टार्टअप रैंकिंग में लीडर्स की श्रेणी प्राप्त हुई है। प्रदेश में 260 से अधिक व्यावसायिक सेवाओं में ऑनलाइन सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
निवेश उत्सव में इनकी रही मौजूदगी
केन्द्रीय राज्यमंत्री  अजय टम्टा, मुख्य सचिव आनंद वर्धन, उद्योगपति पवन अग्रवाल, सुनील राय, सांसद अजय भट्ट , पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी, स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह, कैबिनेट मंत्री   सतपाल महाराज,  गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा,
विधायक शिव अरोरा, त्रिलोक सिंह चीमा, अरविन्द पाण्डेय, सरिता आर्य, बंशीधर भगत, मेयर विकास शर्मा, मेयर दीपक बाली, मेयर गजराज बिष्ट, डीजीपी दीपम सेठ, जिलाधिकारी नितिन भदौरिया, अल्पसंख्यक आयोग उपाध्यक्ष फरजाना बेगम, अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष मुकेश कुमार, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, दर्जा राज्य मंत्री बलराज पासी, नवीन वर्मा, दिनेश आर्य, भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, गुंजन सुखीजा, अमित नारंग, विवेकदीप सिंह, पूर्व मेयर रामपाल सिंह, जेबी सिंह, हरीश मुंजाल, रमेश ढींगरा, रोहित गुम्बर, आशु गुम्बर,अमित नारंग, प्रभाकर सिंह, शिवम गुम्बर, शौर्य अरोर,हिमांशु, राजन, भारत भूषण चुघ, ललित मिगलानी आदि समेत अनेक लोग मौजूद थे।
1342 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास 
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कुल 1342.84 करोड़ रूपये की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जिसमें 1263.5 करोड़ के 16 योजनाओं का शिलान्यास और 79.34 करोड़ की 04 योजनाओं का लोकार्पण किया गया। गृहमंत्री शाह के साथ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं अन्य मंत्री भी मौजूद रहे।
उत्तराखंड ने वेलनेस की सर्वश्रेष्ठ नीति की घोषित: रामदेव
निवेश उत्सव में पतंजलि समूह के संस्थापक बाबा रामदेव ने कहा कि उत्तराखंड राज्य भारत माता का मुकुट है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रकृति और पर्यावरण के साथ आगे बढ़ने का प्रयास कर रही है। उत्तराखंड ने वेलनेस की र्स्वश्रेष्ठ नीति घोषित की है। राज्य सौर ऊर्जा, हाइड्रो पावर के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है। बाबा रामदेव ने समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए भी मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की तारीफ की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button