उत्तराखण्डदेहरादून

नाबार्ड के 44वें स्थापना दिवस समारोह में बोले सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत- उत्तराखंड के विकास में नाबार्ड का अहम योगदान

नाबार्ड के 44वें स्थापना दिवस समारोह में
कहा, नाबार्ड के सहयोग से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को करेंगे मजबूत
देहरादून।उत्तराखंड के विकास में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) का बड़ा योगदान है। नाबार्ड के सहयोग से  राज्य में कई योजनाएं धरातल पर उतरी है और आम लोगों को उसका भरपूर लाभ मिला है और भविष्य में भी नाबार्ड का सहयोग लेकर विकास की गति को आगे बढ़ाया जायेगा। खास कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिये नाबार्ड के साथ काम किया जाएगा।

यह बात प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने नाबार्ड के 44वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि  कही।  आईटी पार्क, देहरादून स्थित नाबार्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डॉ रावत ने उत्तराखंड के विकास में नाबार्ड की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख किया। उन्होंने ग्रामीण भारत के संवर्धन में समर्पित नाबार्ड के क्रियाकलापों के विषय में बताया तथा कृषि और ग्रामीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान हेतु नाबार्ड का आभार व्यक्त किया। डॉ रावत ने अपने संबोधन में चिंता जाहिर करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड एवं संपूर्ण देश में कृषकों की संख्या में निरंतर कमी आ रही है जो एक चिंता का विषय है। उन्होंने इसके समाधान हेतु नाबार्ड के साथ  मिलकर काम करने की बात कही। उन्होंने कहा कि  सहकारिता के क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस क्षेत्र में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण का प्रावधान किया है। बहुउद्देशीय सहकारी समितियों में सचिव की नियुक्ति के लिए मॉडल बाय लॉज एक्ट का प्रावधान किया गया है। डॉ रावत ने आशा जताई कि नाबार्ड के सहयोग से उत्तराखंड राज्य और तेजी से विकास करेगा और आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर होगा।
नाबार्ड स्थापना दिवस समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित पैनल चर्चा में  विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों द्वारा “समावेशी विकास के लिए ग्रामीण उद्यम का प्रोत्साहन” विषय पर विचार रखे गए।

सचिव कृषि एवं कृषक कल्याण डॉ. सुरेन्द्र नारायण पाण्डेय ने नाबार्ड के द्वारा किए जा रहे विकासात्मक कार्यों की सराहना की। इसके अतिरिक्त उन्होंने जलवायू अनुकूल कृषि के साथ साथ एफपीओ को बढ़ावा देने पर ज़ोर दिया।
इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ क्रियान्वनय के लिए चार बहुउद्देशीय-प्राथमिक कृषि ऋण समितियों जिसमें मोटाहल्दू एम-पैक्स नैनीताल, सेमंडीधार एम-पैक्स, टिहरी गढ़वाल, सहसपुर एम-पैक्स, देहरादून एवं नाई एम-पैक्स, नैनीताल को एवं तीन जिला सहकारी बैंकों जिसमें जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक, यू.एस.नगर, चमोली एवं कोटद्वार को कार्यक्रम के दौरान पुरस्कृत किया गया।
समारोह में डॉ. सुरेन्द्र नारायण पाण्डेय, कृषि एवं कृषक कल्याण सचिव,  शशि कुमार, महाप्रबंधक, नाबार्ड,
नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक पंकज यादव ,नाबार्ड के महाप्रबंधक डॉ. सुमन कुमार ,विनोद कुमार, उप महाप्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक,  राजीव पंत, एसएलबीसी संयोजक, विभिन्न विभागों के विभाग प्रमुख,  हरिहर पटनायक, अध्यक्ष, उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक,  प्रदीप महरोत्रा, प्रबंध निदेशक, उत्तराखण्ड राज्य सहकारी बैंक, विभिन्न वाणिज्यिक बैंक एवं अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि, एनजीओ एवं नाबार्ड के स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button