उत्तराखण्डदेहरादून

राजधानी देहरादून में एलपीजी सिलेंडर से गैस लीक के कारण धमाका, पति पत्नी सहित 5 झुलसे, तीन बच्चे भी शामिल

पटेल नगर क्षेत्र में घर में हुए धमाके की सूचना पर पहुंची पुलिस,
फॉरेंसिक टीम तथा बम डिस्पोजल स्क्वायड ने बारीकी से किया निरीक्षण,
एलपीजी सिलेंडर से रातभर हुई गैस लीक, बिजली से हुई स्पार्किंग से हुआ ब्लास्ट
देहरादून। राजधानी के थाना क्षेत्र कोतवाली पटेलनगर क्षेत्र में एक घर में रसोई गैस सिलेंडर से गैस लीक होने के कारण ब्लास्ट हो गया। जिसमें कई लोग झुलस गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार की प्रातः कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि महंत इंद्रेश अस्पताल के पीछे टपरी, पूर्वी पटेल नगर में एक घर में ब्लास्ट हुआ है, जिस में पाँच लोग घायल हो गए है।  सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर मय फोर्स के मौके पर पहुँचे। मौके पर दो व्यस्क और तीन बच्चे झुलसे हुए थे, जिन्हें 108 के माध्यम से दून अस्पताल भिजवाया गया। मौके पर फॉरेंसिक टीम व बीडीएस टीम को भी जांच हेतु बुलाया गया तो प्रकाश में आया कि एक छोटे से कमरे में घायल विजय साहू अपने बच्चों सहित रहता था। रात्रि से कमरे के खिड़की दरवाजे पूरी तरह से बंद थे। उसी कमरे में खाने के गैस सिलेंडर चूल्हा लगा हुआ है, जिसमे से रात्रि से धीरे धीरे गैस रिसाव होता रहा और सुबह 6:45 बजे के आस पास बिजली के स्विच में लगी नंगी तार में हल्की सी स्पार्किंग होने पर कमरे में गैस में आग लग गई और धमाका हुआ, जिस कारण विजय साहू, सुनीता पत्नी विजय साहू, अमर 11 वर्ष, सनी 8 वर्ष तथा अनामिका 8 वर्ष सहित परिवार के सदस्य झुलस गए और एक दीवार का हिस्सा व दरवाजा भी क्षतिग्रस्त हो गया। फॉरेंसिक जांच में घटना का कारण रसोई गैस रिसाव व घायलों की चोट का कारण एलपीजी फ्लेम बर्न आया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button