उत्तराखण्डदेहरादून

Good News – देहरादून में कचरा प्रबंधन के लिए आधुनिक नियंत्रण केंद्र 1 अगस्त से होगा शुरू : नगर आयुक्त नमामि बंसल

रिकॉर्ड टाइम में आईसीसीसी तैयार ,अलग अलग पीएमसी से मिलेगी निजात – नगर आयुक्त
देहरादून।स्वच्छता और ठोस कचरा प्रबंधन में तकनीकी सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ी पहल के अंतर्गत नगर निगम देहरादून द्वारा विकसित इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर (ICCC) अब लगभग पूर्ण रूप से तैयार है और 1 अगस्त 2025 से पूरी तरह कार्यशील हो जाएगा।

रविवार को नगर आयुक्त नमामि बंसल ने आईसीसीसी
ICCC सेंटर का निरीक्षण किया गया। जहां उन्होंने अब तक हुई प्रगति की सराहना की और अंतिम चरण के कार्यों का जायजा लिया। यह अत्याधुनिक सेंटर डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, कचरा एकत्रण वाहनों की जीपीएस ट्रैकिंग, रूट फॉलोअप, कर्मचारियों की उपस्थिति, संग्रहण एवं प्रसंस्करण डेटा की रियल टाइम मॉनिटरिंग जैसे कार्यों को एकीकृत रूप से संचालित करेगा।

यह पहल कचरा प्रबंधन प्रणाली को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और प्रभावी बनाएगी, जिससे न केवल स्वच्छता में सुधार होगा, बल्कि नागरिकों की शिकायतों का शीघ्र समाधान भी सुनिश्चित हो सकेगा। मुख्यमंत्री  की दूरगामी दृष्टि को धरातल पर उतारने के लिए नगर निगम देहरादून  मेयर के नेतृत्व में  यह अभिनव प्रयास कर रहा है। शहर को स्वच्छ, स्मार्ट और सतत विकास की ओर ले जाने में यह एक मील का पत्थर सिद्ध होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button