उत्तराखण्डदेहरादूनस्वास्थ्य

सीएमओ डॉ मनोज शर्मा ने  एसपीएस चिकित्सालय ऋषिकेश की  व्यवस्थाओं का लिया जायजा,कहा – मरीजों एवं तीमारदारों को ना हो कोई  परेशानी 

अस्पताल की सभी व्यवस्थाओं को देखा, दिए जरूरी निर्देश
देहरादून ।मुख्य चिकित्स अधिकारी डॉ मनोज कुमार शर्मा ने एसपीएस चिकित्सालय ऋषिकेश का निरीक्षण किया। पूर्व में जिलाधिकारी देहरादून के दिये गये निर्देशों के अनुपालन में हुई कार्यवाही की समीक्षा मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने की । सीएमओ ने चिकित्सालय में साफ सफाई व्यवस्था, आपातकालीन चिकित्सा सेवा, पैथोलॉजी लैब, लिफ्ट, पेयजल आरओ, पार्किंग व्यवस्था सहित टीकाकरण कक्ष का भी जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि चिकित्सालय में मरीजों एवं तीमारदारों को उपचार तथा अन्य किसी भी प्रकार की सेवा में परेशानी का सामना ना करना पड़े। सभी चिकित्सा अधिकारी एवं संबंधित स्टाफ यह प्रयास करे कि चिकित्सालय से मरीज स्वस्थ एवं संतुष्ट होकर घर जाये।
सीएमओ ने सफाई कर्मियों को वितरित किए छाते
देहरादून ।मुख्य चिकित्सा अधिकरी डॉ मनोज कुमार शर्मा ने जिला कोरोनेशन चिकित्सालय में 30 सफाईकर्मियों को रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से उपलब्ध कराये गये छाते वितरित किये । ये सभी कर्मचारी चिकित्सालय में आउटसोर्स कंपनी के माध्यम से सेवाएं दे रहे हैं। इस अवसर पर प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ मनु जैन, जन संपर्क अधिकारी प्रमोद पंवार, आउटसोर्स कंपनी के सीनियर मैनेजर मीनू सिंह तथा अन्य विरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button