उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की भारत विरोधी मानसिकता पर लगी सुप्रीम मुहर: महेंद्र भट्ट

कहा – कांग्रेस हमेशा देती है सेना का मनोबल गिराने वाले बयान
देहरादून । भाजपा ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर न्यायालय की सख्त टिप्पणी को उनकी भारत विरोधी मानसिकता पर कोर्ट की सुप्रीम मुहर बताया है। प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद  महेंद्र भट्ट ने आरोप लगाया कि कांग्रेस समेत विपक्षी नेताओं के बयान अक्सर सेनाओं का मनोबल गिराने वाले होते हैं।
उन्होंने कहा कि चीन को लेकर राहुल गांधी की विवादित टिप्पणी को लेकर आज जो सुप्रीम कोर्ट ने कहा, वो भाजपा और देश की जनता लगातार कहती आ रही है। न्यायालय की यह नाराजगी कि बिना किसी तथ्य और सबूत के कोई कैसे चीन द्वारा हजारों एकड़ जमीन हड़पने की देशविरोधी बात कह सकता है, वो भी नेता प्रतिपक्ष । उन्होंने तंज किया कि कोर्ट ने तो फटकार लगाई है कि अगर वे सच्चे भारतीय होते तो ऐसी टिप्पणी नहीं करते। लेकिन देश की जनता और भारतीय जनता पार्टी अच्छी तरह से मानती है कि कांग्रेस नेता के लिए देश से बढ़कर राजनीति है।

उन्होंने आक्रोश व्यक्त किया कि राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं के बयान अक्सर सेना की तैयारी के लिए नुकसानदेह और मनोबल गिराने वाली होते हैं। भाजपा बार बार उनसे इस तरह के निराधार बयान न देने की अपील करती रही हैं, लेकिन उनके लिए मोदी प्राथमिकता में रहते हैं।
उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी पर खुशी जताते हुए कहा कि इस सीधी फटकार के बाद उन्हें एक भारतीय होने के नाते ऐसे बयानों और कृत्यों से बचना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, राहुल गांधी की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़ा करती है। हम तो पहले से जानते हैं कि कांग्रेस पार्टी के नेता के तौर पर वह कितने परिपक्व हैं? और यह पहली बार भी नहीं है जब राहुल गांधी ने भारत विरोधी मानसिकता दिखाई हो। लेकिन देश की जनता उनके ऐसे बयानों पर नही, बल्कि भारतीय सेना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button