भाजपा ने जारी की जिप अध्यक्ष और प्रमुख प्रत्याशियों की दूसरी सूची चार और जनपदों में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी घोषित

घोषित, 12 में से 7 महिलाओं को बनाया जिपं उम्मीदवार
देहरादून। भाजपा ने प्रदेश की पंचायतों मे 4 जिला पंचायत अध्यक्षों एवं 14 ब्लॉक प्रमुख के लिए अधिकृत प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है।प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा ने सभी जिला पंचायत अध्यक्षों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है । इसके साथ ही ब्लॉक प्रमुखों के 14 अन्य प्रत्याशियों के नामों के ऐलान के साथ अब तक 77 प्रत्याशियों की सूची पार्टी द्वारा जारी कर दी गई है । शेष ब्लॉक प्रमुखों के उम्मीदवारों के नामों का भी ऐलान जल्दी पार्टी द्वारा कर दिया जाएगा । शनिवार को जारी सूची के अनुसार रुद्रप्रयाग से पूनम कठेत, टिहरी से सोना सजवाण ,चंपावत से आनंद सिंह अधिकारी और उधम सिंह नगर से अजय मौर्या को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी बनाया गया है।
इससे पहले भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए उत्तरकाशी से रमेश चौहान ,चमोली से दौलत सिंह बिष्ट, देहरादून से मधु चौहान, पौड़ी गढ़वाल से रचना बुटोला, पिथौरागढ़ से जितेंद्र प्रसाद ,बागेश्वर शोभा आर्य, अल्मोड़ा हेमा गैडा और नैनीताल से दीपा दगवाल को उम्मीदवार बनाया था।भाजपा ने प्रदेश के 12 जिला पंचायत उम्मीदवारों में से सात महिलाओं को प्रत्याशी बनाया है ।





