राहत देने वाली कवायद – नगर निगम ने मच्छरों से बचाव के लिए शुरू किया फॉगिंग एवं लार्वीसाइडल स्प्रे अभियान

नगर आयुक्त नमामि बंसल व सहायक नगर आयुक्त राजबीर चौहान ने किया रेसकोर्स का निरीक्षण
देहरादून। नगर निगम ने मच्छरों से उत्पन्न बीमारियों डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया एवं अन्य संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए एक विशेष सघन अभियान की शुरुआत की है। नगर आयुक्त नमामि बंसल ने बताया कि यह अभियान नगर निगम के सभी 100 वार्डों में व्यवस्थित एवं चरणबद्ध ढंग से चलाया जा रहा है । नगर निगम का उद्देश्य है कि शहरवासियों को एक स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाए और बरसात के मौसम में मच्छरों से होने वाले संक्रमणों को नियंत्रित किया जा सके।जिसके लिए नगर आयुक्त नमामि बंसल ने अभियान के अंतर्गत बुधवार को रेसकोर्स में निरीक्षण किया, जिसमें वार्ड में पार्षद रोहन चंदेल और वीरेंद्र बिष्ट, सहायक नगर आयुक्त राजबीर सिंह चौहान ,मुख्य सफाई निरीक्षक मनीष दरियाल , सफाई निरीक्षक राजेश बहुगुणा आदि उपस्थित रहे । इसके अलावा कुछ मुख्य बिंदुओं पर भी चर्चा की गई। नगर आयुक्त नमामि बंसल ने बताया कि अभी तक.फॉगिंग अभियान के तहत नगर निगम ने मुख्य सड़कों, सार्वजनिक स्थलों, बाज़ारों, पार्कों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में 4 बड़ी मशीनों की सहायता से फॉगिंग कार्य प्रारंभ किया।
इसका उद्देश्य था कि शहर के प्रमुख यातायात मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों पर मच्छरों की संख्या नियंत्रित की जा सके। 16 अप्रैल से अब तक सभी 100 वार्डों में 100 छोटी मशीनों की सहायता से मोहल्ला-स्तर पर फॉगिंग की जा रही है।
यह कार्य नियमित रूप से सुबह एवं शाम के समय किया जाता है ताकि मच्छरों की संख्या न्यूनतम स्तर तक लाई जा सके। लार्वीसाइडल स्प्रे अभियान के तहत 17 अप्रैल से 30 अप्रैल तक शहर की प्रमुख नदियों, बड़े नालों एवं जलभराव वाले स्थलों पर 05 टैंकरों की मदद से लार्वीसाइडल स्प्रे किया गया।
इस प्रक्रिया के माध्यम से मच्छरों के अंडों एवं लार्वा को नष्ट किया गया। नगर आयुक्त ने बताया कि 1 मई से अब तक
सभी 100 वार्डों में 20 टैंकरों की मदद से निरंतर लार्वीसाइडल स्प्रे अभियान संचालित है।
वार्डवार सूची तैयार कर प्रत्येक गली, मोहल्ले, नाली एवं जलभराव वाली जगहों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
निगम सुनिश्चित कर रहा है कि आवश्यकतानुसार पर्याप्त मात्रा में रसायनों का भंडारण एवं उपयोग समयबद्ध तरीके से किया जाए।नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम
आगे की कार्ययोजना बरसात के मौसम में जलभराव को ध्यान में रखते हुए विशेष अभियान चलाया जाएगा।नगर निगम की टीमें वार्ड स्तर पर लगातार निगरानी एवं सर्वेक्षण करेंगी।स्वास्थ्य विभाग एवं आशा कार्यकर्ताओं के सहयोग से नागरिकों को जागरूक किया जाएगा।
स्कूलों, सार्वजनिक स्थलों एवं बस्तियों में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
देहरादून को मच्छर-मुक्त एवं स्वस्थ नगर
बनाने का लक्ष्य:नमामि बंसल
नगर आयुक्त नमामि बंसल ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि अपने घरों एवं आस-पड़ोस में पानी जमा न होने दें।गमलों, टायरों, कूलरों एवं छतों पर रुके हुए पानी को नियमित रूप से साफ करें। खुले में कचरा न फेंके और नालियों की सफाई पर ध्यान दें।नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे फॉगिंग एवं स्प्रे अभियानों में सहयोग करें।
यह व्यापक अभियान नागरिकों के सहयोग एवं जागरूकता के बिना सफल नहीं हो सकता। नगर निगम का संकल्प है कि देहरादून को एक मच्छर-मुक्त एवं स्वस्थ नगर बनाया जाए।





