उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

प्रधानमंत्री मोदी का दौरा रहा हिम्मत बढ़ाने वाला, उत्तराखंड से है विशेष लगाव : भट्ट

शुरुआती मदद स्वरूप आर्थिक पैकेज देंने के लिए पीएम मोदी का जताया आभार
देहरादून। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद  महेंद्र भट्ट ने आपदा प्रभावित देवभूमि का हौसला बढ़ाने और शुरुआती मदद स्वरूप आर्थिक पैकेज देंने के लिए पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है, इसलिए उनका आना हमेशा नई ऊर्जा का संचार करता है। आज जब राज्य आपदा के बड़े संकट से जूझ रहा है तो उसमें बहुत बड़ी मदद स्वयं पीएम मोदी और केंद्र सरकार की हमे प्राप्त हो रही है। ऐसे उनका स्वयं आना और आपदा के दंश का निरीक्षण करना, अपने आप में पीड़ितों एवं आपदा प्रबंधन एजेंसियां की हिम्मत बढ़ाने वाला रहा। उनका पीड़ितों के दर्द को समझना और अधिकारियों से राहत पुनर्वास की छोटे से छोटे पहलुओं पर चर्चा करना, त्रासदी के प्रति उनकी संवेदनशीलता और गंभीरता को दर्शाता है।
उनके द्वारा तत्काल आर्थिक पैकेज के ऐलान पर आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने इसे राज्यवासियों के लिए बड़ी शुरुआती मदद बताया। इससे पूर्व भी आपदा को लेकर तकनीकी, मानवीय संसाधनों और योजना निर्माण में की गई केंद्र की मदद से हम नुकसान को कमतर रखने में कामयाब हुए है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिस तरह पीएम मोदी देवभूमि को आगे बढ़ाने में हमेशा बड़े पैमाने मे मदद करते आए हैं। ठीक उसी भांति प्रदेश के तमाम संकटग्रस्त क्षेत्रों को पुनः खड़ा करने में वे भविष्य में हर संभव मदद करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button