उत्तराखण्डदेहरादूनस्वास्थ्य

स्वास्थ्य पखवाड़ा के तहत सचिवालय में 22 सितंबर को होगा स्पेशल हेल्थ व ब्लड कैंप का आयोजन

मुख्य सचिव आनंद बर्धन करेंगे स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन,
स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार थीम पर होगा कार्यक्रम, आपदा प्रभावितों की मदद को बढ़ेंगे कदम
देहरादून।उत्तराखण्ड सचिवालय संघ के आह्वान और दून मेडिकल कॉलेज के सहयोग से 22 सितम्बर  को राज्य सचिवालय परिसर स्थित अब्दुल कलाम भवन में ‘स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार’ थीम पर रक्तदान शिविर एवं विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तराखण्ड शासन के मुख्य सचिव आनंद बर्धन  करेंगे।
वर्तमान में प्रदेश में आई भयंकर आपदा और डेंगू जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट निर्देश हैं कि हर संभव राहत और स्वास्थ्य सहयोग प्रभावित परिवारों तक पहुँचे। इसी कड़ी में सचिवालय संघ और स्वास्थ्य विभाग की यह पहल समाज को संवेदना और सहयोग का सशक्त संदेश देगी। “एक यूनिट रक्तदान-एक महानदान” की भावना से यह शिविर जीवन बचाने का अभियान बनेगा।स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार से मिलने वाले सचिवालय संघ के प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष सुनील लखेड़ा व महासचिव राकेश जोशी सहित सचिवालय संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग से स्वास्थ्य पखवाड़े के नोडल अधिकारी डॉ बिमलेश जोशी भी मौजूद रहे।
विशेषज्ञ चिकित्सकों की  सेवाएँ होंगी उपलब्ध
महिला रोग, हृदय, नेत्र, ईएनटी से लेकर मानसिक रोग तक की जांच होगी। शिविर में दून मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम नि:शुल्क सेवाएँ प्रदान करेगी। इसमें जनरल मेडिसिन, ईएनटी, अस्थि रोग, स्त्री रोग, नेत्र रोग, मानसिक रोग और त्वचा रोग के विशेषज्ञ शामिल होंगे। फिजियोथेरपी यूनिट एवं ईसीजी–टेलीविजन सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
रक्तदान करने वाले सभी व्यक्तियों को डोनर कार्ड, प्रमाणपत्र, जूट बैग और रिफ्रेशमेंट भी दिया जाएगा। सचिवालय संघ ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर आपदा प्रभावित और बीमार व्यक्तियों की मदद में अपना योगदान दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button