उत्तराखण्डदेहरादून

देहरादून में होगा सांसद खेल महोत्सव का आयोजन : डा. नरेश बंसल

राज्यसभा सांसद ने तैयारियों को लेकर की अधिकारियों के साथ बैठक
देहरादून । सांसद खेल महोत्सव के तहत देहरादून जिले में आयोजित होने वाले विभिन्न स्तरीय खेलों के संबध मे एक महत्वपूर्ण बैठक भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सासंद राज्य सभा डा. नरेश बंसल ने जिले के अधिकारियों के साथ की।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए डा. नरेश बंसल ने सासंद खेल महोत्सव के दौरान विभिन्न स्तर पर आयोजित होने वाले खेलों के संबंध में प्रगति जानी व विभिन्न संबंधित विषयों पर अधिकारियों संग चर्चा की।बैठक में तय किया गया की ग्राम स्तरीय खेल 27 अक्टूबर को,ब्लाक स्तर के खेल 12-13 नवम्बर को व जिला स्तर पर 20 से 25 दिसम्बर तक आयोजित किए जाएंगे।
ज्ञात हो कि प्रधानसेवक नरेंद्र भाई मोदी  के आह्वान पर देश भर मे नई प्रतिभाओं को निखारने के लिए सांसद खेल महोत्सव का आयोजन हो रहा है,उसी क्रम मे देहरादून में यह आयोजन डा. नरेश बंसल के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किया जायगा।
डा. नरेश बंसल ने अधिकारियों को ग्रामीण स्तर तक पहुँच खेल कराने व नए प्रतिभावान खिलाड़ियों को मंच व सही प्रशिक्षण देने का आग्रह किया।उन्होने कहा कि पीएम मोदी सरकार फिट इंडिया,खेलो इंडिया जैसे कार्यक्रम से देश में छुपी प्रतिभा को तलाशने व तराशने का काम कर रही है।उसी क्रम में ये सांसद खेल महोत्सव है, जिसमें जनप्रतिनिधिगण,शासन-प्रशासन स्वंय खिलाड़ीयो तक पहुंचेगे।डा. नरेश बंसल ने सभी खिलाड़ियों से आह्वान किया कि सांसद खेल महोत्सव के पोर्टल पर टीम व इंडीविजुअल इवेंट मे रजिस्ट्रेशन करा अधिक से अधिक संख्या मे खेलो मे भाग ले।
बैठक मे  अभिनव शाह मुख्य विकास अधिकारी देहरादून,  विक्रम सिंह परियोजना निदेशक,  एएस उनियाल संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा देहरादून,  आलोक मिश्रा,संयुक्त निदेशक तकनीकी शिक्षा,  विनोद कुमार ढौडियाल,मुख्य शिक्षा अधिकारी,  मोनिका नांदल उप निदेशक माई भारत,  पीसी पाण्डे जिला युवा कल्याण अधिकारी,  रवीन्द्र भण्डारी जिला क्रीडा अधिकारी, देहरादन,  संदीप डुकलान, सहायक प्रशिक्षक,  दीपक कुमार फुटबॉल प्रशिक्षक आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button