उत्तराखण्डदिल्लीदेहरादून

राज्यसभा सांसद डा.नरेश बंसल ने उपराष्ट्रपति को भेंट की अपनी लिखित पुस्तक “अमृतकालम “

शिष्टाचार भेंट कर राज्यसभा सांसद ने उपराष्ट्रपति को
दीपावली की दी शुभकामनाएं
नई दिल्ली / देहरादून।भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सासंद राज्यसभा डा.नरेश बंसल ने उपराष्ट्रपति सी.पी.राधाकृष्णन से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी।
सासंद राज्यसभा डा.नरेश बंसल ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से उनके नई दिल्ली आवास पर शिष्टाचार भेंट कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए विभिन्न समसामयिक विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा की।
इस अवसर पर डा. नरेश बंसल ने अपनी लिखित पुस्तक “अमृतकालम” उप राष्ट्रपति  को भेंट की।
डॉ बंसल ने शाल व पुष्प गुच्छ भेंट कर उप राष्ट्रपति का अभिनंदन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button