दीपावली पर बधाई देने को मुख्यमंत्री आवास पहुंचे खास-ओ-आम, सीएम धामी को दीप पर्व की दी मुबारकबाद

स्पीकर , भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट, कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों ने दी दीपावली की शुभकामनाएं
देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी, राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सौरभ बहुगुणा , विधायक मुन्ना सिंह चौहान, किशोर उपाध्याय, विनोद कंडारी, आदेश चौहान व आशा नौटियाल ने मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाएं दी।
वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने भेंट कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी आगंतुकों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में अपार खुशियां लेकर आए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली हमें अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई, और हमेशा सत्य की जीत का संदेश देती है। मुख्यमंत्री से भेंट करने वालों में जनप्रतिनिधि, विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य, अधिकारी, कर्मचारी एवं नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।





