16 आईपीएस एवं 8 पीपीएस अधिकारियों के तबादले, कई आला अफसर भी शामिल

एडीजी अभिनव कुमार को अभिसूचना एवं सुरक्षा का जिम्मा, 4 जिलों के कप्तान भी बदले गए
देहरादून। शासन ने सोमवार को देर शाम बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण की सूची जारी की है।कई आला अफसरों सहित 16 आईपीएस और आठ पीपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। चार जनपदों के पुलिस कप्तान भी बदले गए हैं। सोमवार को जिन आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है उनमें अपर पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार को महानिदेशक कारागार से अपर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना एवं सुरक्षा का जिम्मा सौंपा है। अपर सचिव अपूर्वा पांडे की ओर से जारी की गई सूची में अपर पुलिस महानिदेशक अभियोजन होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा के पद से डॉ. पी.वी.के प्रसाद को निदेशक अभियोजन,
अभिनव कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक कारागार से अपर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना एवं सुरक्षा, अमित कुमार सिन्हा को निदेशक विधि विज्ञान प्रसोगशाला एव विशेष प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण से निदेशक विधि विज्ञान प्रयोगशाला का पदभार वापस लिया गया है । ए.पी.अंशुमन को अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन अधिसूचना से निदेशक अभियोजन, विम्मी सचदेवा को पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय मानवाधिकार आयोग से पुलिस महानिरीक्षक मानवाधिकार,नीलेश आनंद भरणे को महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था से निदेशक विधि विज्ञान प्रयोगशाला और साइबर, अनंत शंकर ताकवाले को महानिरीक्षक प्रशिक्षण से महानिरीक्षक मानवाधिकार आयोग, सुनील कुमार मीणा को महानिरीक्षक सीसीटीएनएस से आईजी एलओ, प्रहलाद नारायाण मीणा को एसएसपी नैनीताल से पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, यशवंत सिंह को एसएसपी सीआईडी से सेनानायक 31 वी वाहिनी पीएसी, मंजूनाथ टीसी को एसपी अभिसूचना मुख्यालय से एसएसपी नैनीताल, लोकेश्वर सिंह एसएसपी पौडभ् से एसपी मुख्यालय, कमलेश उपाध्याय को एसपी मुख्यालय से एसपी उत्तरकाशी, सरिता डोभाल को एसपी उत्तरकाशी से एसपी अभिसूचना मुख्यालय और सुरजीत सिंह पंवार को एसपी एटीसी से एसपी चमोली बनाकर भेजा गया है।
इन जिलों के एसएसपी और एसपी बदले गए : मंजूनाथ टीसी नैनीताल जिले के एसएसपी होंगे। सर्वेश पंवार पौड़ी के एसएसपी बनाए गए हैं। सुरजीत सिंह पंवार चमोली एसपी होंगे। वहीं, उत्तरकाशी एसपी की जिम्मेदारी कमलेश उपाध्याय को सौंपी गई है, जबकि, उत्तरकाशी से सरिता डोबाल को एसपी अभिसूचना मुख्यालय बनाया गया है।
प्रांतीय पुलिस सेवा में इनके हुए ट्रांसफर: प्रांतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों में प्रकाश चंद्र को उप प्रधानाचार्य पीटीसी नरेंद्रनगर बनाया गया है।मनोज कुमार कत्याल अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी की जिम्मेदारी संभालेंगे। रेनू लोहानी को उप सेनानायक आईआरबी द्वितीय देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है।
स्वप्न किशोर सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक काशीपुर बनाया गया है। मनीषा जोशी को उप सेनानायक 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार बनाया गया है। अभय कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार होंगे। कमला बिष्ट को अपर पुलिस अधीक्षक विजिलेंस नैनीताल की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, पंकज गैरोला को अपर पुलिस अधीक्षक विकासनगर बनाया गया है।





