उत्तराखण्डदेहरादूनधर्म - संस्कृति

कृषि मंत्री जोशी ने कहा – इगास पर्व उत्तराखण्ड की लोकसंस्कृति और परम्पराओं का सजीव प्रतीक

कृषि मंत्री ने गढ़ी कैंट में आयोजित इगास पर्व कार्यक्रम में की शिरकत
देहरादून। उत्तराखण्ड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने इगास पर्व की पूर्व संध्या पर देहरादून के शहीद दुर्गामल पार्क में गढ़ी कैंट गढ़वाल सभा द्वारा आयोजित  कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री जोशी का स्थानीय नागरिकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और उपस्थित जनसमूह के साथ पारंपरिक गीतों एवं नृत्यों का आनंद लिया।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि इगास पर्व उत्तराखण्ड की लोकसंस्कृति और परम्पराओं का सजीव प्रतीक है। यह पर्व हमें अपनी जड़ों से जुड़े रहने और सांस्कृतिक एकता को बनाए रखने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पारंपरिक पर्वों और सांस्कृतिक आयोजनों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयासरत है।
मंत्री जोशी ने प्रदेशवासियों को इगास पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए।
कार्यक्रम में कर्नल रघुवीर सिंह भंडारी सहित गढ़ी कैंट गढ़वाल सभा के पदाधिकारी सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
कृषि मंत्री जोशी ने दी इगास पर्व की बधाई
देहरादून। उत्तराखण्ड के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेशवासियों को इगास पर्व की  बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मंत्री जोशी ने कहा कि इगास पर्व उत्तराखण्ड की समृद्ध लोक संस्कृति, परम्पराओं और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह पर्व हमें अपनी जड़ों और संस्कृति से जुड़े रहने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि हमें अपने पारम्परिक त्यौहारों को संजोए रखने के साथ आने वाली पीढ़ियों को भी इन पर्वों का महत्व बताना चाहिए।
उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में खुशियाँ और नई ऊर्जा लेकर आए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button