उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम उत्तराखण्ड में सुशासन, संवेदनशील प्रशासन और जनसेवा की सशक्त मिसाल: मनवीर चौहान

कहा – सीएम धामी के करिश्माई नेतृत्व में सेवा के एजेंडे को आगे बढा रही सरकार
देहरादून। भाजपा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार की प्रदेश मे संचालित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम को ऐतिहासिक और जन सेवा के लिए प्रतिबद्धता बताया। उन्होंने कहा कि यह राज्य में सुशासन, संवेदनशील प्रशासन और जनसेवा की सशक्त मिसाल है।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि महज 23 दिन मे कार्यक्रम के तहत अब तक उत्तराखंड के सभी 13 जनपदों में कुल 300 से अधिक शिविर का आयोजन और मौके पर ही आम जन की समस्याओं के निस्तारण पारदर्शी शासन का उत्कृष्ट उदाहरण है। इन शिविरों के माध्यम से प्रशासन और नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ है, जिससे वर्षों से लंबित मामलों के समाधान के साथ-साथ जनता का शासन पर विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। यह सुखद है कि इन शिविरों में 2 लाख से लोगों ने भागीदारी समस्याओं के मौके पर ही निस्तारण का लाभ उठाया।
चौहान ने कहा कि जारी आंकड़े इस बात को पुख्ता करते हैं कि सरकार जन समस्याओं को लेकर गंभीर है। 22 हजार से अधिक शिकायतों मे से 16 हजार का निस्तारण होना इस बात के लिए अहम है कि सरकार  जवाबदेही के लिए प्रतिबद्ध है। इससे  नागरिकों को कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर से राहत मिली है। सरकारी योजनाओ का धरातलीय क्रियान्वयन किस तरह हो रहा है सरकार की पैनी नजर है। उन्होंने कहा कि सीएम  पुष्कर सिंह धामी जी के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम केवल शिकायत निवारण तक सीमित न रहकर, पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने, प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाने, समयबद्ध सेवाएं सुनिश्चित करने और सुशासन को जमीनी स्तर पर सशक्त करने का एक प्रभावी मंच बन रहा है।
चौहान ने कहा कि भाजपा आम जन की सेवा के लिए पुष्कर सिंह धामी के करिश्मायी नेतृत्व मे एजेंडे को आगे बढ़ा रहे है। भाजपा जनता से किये वायदे पर खरा उतर रही है।  उत्तराखंड में पारदर्शी, जवाबदेह और जनकेंद्रित शासन व्यवस्था देश मे नजीर है। उत्तराखंड सड़क, वायु कनेक्टिविटी तथा पर्यटन के क्षेत्र मे निरंतर आगे बढ़ रहा है। निश्चित रूप से उत्तराखंड आगामी दशक का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनने की दिशा मे अग्रसर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button