उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा – तुष्टिकरण के फार्मूले को आगे बढ़ा रहे कांग्रेस अध्यक्ष

कांग्रेस अध्यक्ष का धार्मिक मामले में हस्तक्षेप संबंधी कथन पूरी तरह से हास्यास्पद बताया 
देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष हरिद्वार कुंभ मे हर की पैड़ी पर गैर हिंदुओं के रोक के मुद्दे को हवा देकर कांग्रेस के तुष्टिकरण के फार्मूले को आगे बढ़ा रहे है और यह घातक कदम है।
कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए चौहान ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष का धार्मिक मामले मे हस्तक्षेप संबंधी कथन पूरी तरह से हास्यास्पद है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का रोक के बोर्ड लगाने वालों की जवाबदेही और जिम्मेदारी के बारे मे भाजपा से सवाल पूरी तरह से अतार्किक और अव्यवहारिक है।
चौहान ने कहा कि भाजपा सनातन संस्कृति के सरंक्षण के लिए किसी भ्रम मे नही है और उसकी सोच स्पष्ट है। वोट बैंक की खातिर वह तुष्टिकरण  से समझौता नही कर सकती है। उन्होंने कहा कि जनता ने बहुसंख्यकों के हितों पर कुठाराघात कर तुष्टिकरण करने वाले कांग्रेस नेताओं को तमाम तरह से पाश्चाताप करने के बाद भी माफ नही किया है।
उन्होंने कहा कि बेहतर होगा कि कांग्रेस बोर्ड पर लगे संदेश के बारे मे जनता से पूछे तो उसे सही जवाब मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सनातन के सरंक्षण की दिशा मे लगातार आगे बढ़ेगी। धर्म की आड़ लेकर सनातन का विरोध और तुष्टिकरण को जनता माफ नही करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button