उत्तराखण्डक्राइमदेहरादून

दून हत्याकांड:एसपी विशाखा भदाणे ने खंगाला घटनास्थल और पुलिस रिकॉर्ड, पीड़ित परिवार से मिलीं जांच अधिकारी, कहा- ‘लापरवाही मिलने पर दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई’

कहा – महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता 
देहरादून । राजधानी के कोतवाली नगर क्षेत्र में युवती की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस मुख्यालय ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। मामले की जांच के लिए नियुक्त विशेष जांच अधिकारी पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे ने गुरुवार को घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने साफ किया कि महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस मामले में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
ग्राउंड जीरो पर पहुंचीं एसपी, परिजनों के दर्ज किए बयान : जांच अधिकारी ने गुरुवार को घटनास्थल पर पहुंचकर अपराध के हर पहलू का सूक्ष्म परीक्षण किया। उन्होंने साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ पीड़ित परिवार से भी मुलाकात की। काफी देर तक परिजनों का पक्ष सुनने के बाद एसपी ने उनके बयान दर्ज किए। शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए उन्होंने भरोसा दिलाया कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी होगी।
एसपी भदाणे ने कोतवाली नगर और खुड़बुड़ा चौकी पहुंचकर घटना से जुड़े तमाम दस्तावेजों और दैनिक रोजनामचों की गहन समीक्षा की।जांच के दौरान यदि किसी भी स्तर पर पुलिसकर्मियों द्वारा कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही या त्रुटि पाई जाती है, तो उनके विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।”
बॉक्स
मुख्यालय स्तर से हो रही है निगरानी
उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय इस मामले को लेकर गंभीर है। पुलिस महानिरीक्षक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) सुनील कुमार मीणा ने बताया कि प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए मुख्यालय स्तर से जांच की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि न्याय की प्रक्रिया को तेज करने के लिए सभी वैज्ञानिक और दस्तावेजी साक्ष्यों को एकत्रित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button