उत्तराखण्डदेहरादून

सिटी फॉरेस्ट पार्क की भांति सहस्त्रधारा ट्रेंचिंग ग्राउण्ड में बनेगा आधुनिक पार्क – मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन ने नगर निगम आयुक्त नमामि बंसल को जल्द से जल्द कचरे के निस्तारण के निर्देश

मुख्य सचिव के समक्ष किया गया पार्क के लेआउट का प्रस्तुतिकरण
देहरादून।मुख्य सचिव  आनंद वर्द्धन ने सहस्त्रधारा रोड़ स्थित ट्रेंचिंग ग्राउण्ड को आधुनिक सुविधाओं युक्त पार्क के रूप में विकसित करने के निर्देश एमडीडीए को दिये हैं। उन्होंने इस पार्क को सिटी पार्क की भांति विकसित करने को भी कहा है।
बुधवार को सचिवालय में सहस्त्रधारा ट्रेंचिंग ग्राउण्ड पार्क के निर्माण से संबंधित प्रस्तुतिकरण का अवलोकन करते हुए मुख्य सचिव ने नगर निगम आयुक्त नमामि बंसल को ट्रेंचिंग ग्राउण्ड से यथाशीघ्र कचरे के निस्तारण के भी निर्देश दिये।
मुख्य सचिव ने कहा कि शहर की बढ़ती आबादी तथा बढ़ते यातायात दबाव आदि के मध्य शहर में आधुनिक पार्कों की नितांत जरूरत है। उन्होंने निर्देश दिये कि इस पार्क में ओपन जिम, जॉगिंग ट्रेक, साईकिल ट्रेक, मल्टीपरपज हॉल, बॉलीबाल व बैडमिंटन कोर्ट कैफेटेरिया, ओपन थियेटर, योगा मेडिटेशन आदि की व्यवस्था की जाए।
उन्होंने कहा कि इसमें सीमेंट व कंक्रीट का कम से कम उपयोग हो, इसका ध्यान रखा जाये। ग्राउण्ड वाटर को रिचार्ज करने के लिए वाटर फाउण्टेन आदि की भी इसमें व्यवस्था रखी जाए, इसमें प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का भी सहयोग लिया जाए। मुख्यसचिव ने उपाध्यक्ष एमडीडीए श्री बंशीधर तिवारी को पार्क के लेआउट को शीघ्र अंतिम रूप देते हुए डीपीआर तैयार करने के भी निर्देश दिये।

बैठक में सचिव शहरी विकास नितेश झा भी उपस्थित थे।
स्टेट अपेक्स कमेटी की बैठक आयोजित
देहरादून ।मुख्यसचिव  आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में राज्य में आई.सी.जे.एस.- 2.0 के सफल क्रियान्वयन के लिए कंप्यूटर हार्डवेयर आदि क्रय किए जाने तथा डीआरडीओ द्वारा विकसित आधुनिक प्रणाली युक्त पांच वज्र वाहनों के क्रय को स्टेट अपेक्स कमेटी की बैठक आयोजित की गयी।
मुख्यसचिव ने उपकरणों एवं वाहनों के क्रय में भारत सरकार द्वारा निर्धारित मानकों एवं स्वीकृत अनुदान के तहत कार्यवाही करने के निर्देश दिए। मुख्यसचिव ने बैठक में निर्देश दिए कि प्रदेश में ई. एफ. आई. आर. की प्रॉपर मॉनिटरिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। ऐसी ई. एफ. आई. आर. पर तीन दिन के अंदर कार्यवाही हो यह सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में सचिव  शैलेश बगोली वी. षणमुगम, अपर सचिव निवेदिता कुकरेती, पुलिस महानिरीक्षक विम्मी सचदेवा, निदेशक आईटीडीए आलोक पांडे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button