उत्तराखण्डदेहरादून

कैबिनेट मंत्री महाराज की तबीयत बिगड़ी, एम्स ऋषिकेश में भर्ती, सीएम पुष्कर धामी ने जाना हाल, चिकित्सकों से ली स्वास्थ्य की जानकारी 

शुरुआती जांच में निमोनिया होने की आंशका 
देहरादून। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। कैबिनेट मंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें खांसी की शिकायत के साथ-साथ सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी, प्रारंभिक जांच में उन्हें निमोनिया होने का भी अंदेशा जताया गया है, जिसे ध्यान में रखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती करने का निर्णय लिया।
अस्पताल में भर्ती होने के बाद डॉक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है। अधिकारियों के अनुसार, वर्तमान में उनकी हालत सामान्य बनी हुई है, लेकिन चिकित्सकों ने पूरी तरह स्वस्थ होने तक उन्हें कुछ दिन अस्पताल में ही रखने की सलाह दी है।
डॉक्टरों का कहना है कि कैबिनेट मंत्री के सभी आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किए जा रहे हैं और नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि किसी भी संभावित जटिलता से बचा जा सके।
सीएम ने एम्स पहुंचकर ली कैबिनेट मंत्री महाराज के स्वास्थ्य की जानकारी
देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचकर  कैबिनेट मंत्री  सतपाल महाराज के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से सतपाल महाराज  के स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को उनके उपचार में सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button