उत्तराखण्डक्राइमदेहरादून

ऋषिकेश में जुए के बड़े रैकेट पर पुलिस का छापा- 40 गिरफ्तार,होटल सील, पूरी चौकी लाइन हाजिर

गिरफ्तार लोगों में कई महिलाएं भी शामिल
देहरादून:वरिष्ठ अधीक्षक देहरादून के सख्त निर्देशों पर दून पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ऋषिकेश क्षेत्र में संचालित एक जुए के अड्डे का भड़फोड किया है। हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में चल रही अवैध जुआ पार्टी पर पुलिस ने छापा मारकर 40 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया। इनमें कई महिलाएं भी शामिल हैं।
क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के नेतृत्व में कोतवाली ऋषिकेश पुलिस टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई में मौके से 3356 कैसिनो क्वाइन (टिक्की),26 ताश की गड्डियां,₹1,37,600 नगद और विभिन्न ब्रांड की शराब की बोतले बरामद की गई। पुलिस ने होटल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया है, जबकि होटल संचालक मौके से फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है।
इस प्रकरण में गिरफ्तार सभी आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में जुआ अधिनियम की धाराओं 3/4/5 एवं आबकारी अधिनियम की धारा 60/68 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आईडीपीएल चौकी पर तैनात समस्त पुलिस स्टाफ को लापरवाही के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि जनपद में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है, और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button