उत्तराखण्डक्राइमदेहरादून

ऑपरेशन प्रहार जरूरी, दुस्साहसी प्रवृत्ति के लोगों पर कसेगी नकेल: मनवीर चौहान

संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति से बचे विपक्ष
देहरादून । भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने आपरेशन प्रहार को जरूरी कदम बताते हुए कहा कि इससे कानून को अपने हाथ मे लेने वाले दुस्साहसी प्रवृत्ति के लोगों पर नकेल कसी जायेगी और पार्टी संगठन पूरी तरह से सरकार के इस कदम का समर्थन करता है।
चौहान ने राजधानी में पूर्व सैन्य अधिकारी के साथ हुई घटना पैर दुख जताते हुए कहा कहा कि पार्टी अराजक एवं अपराधी तत्वों पर कड़े से कड़े ऐक्शन में पूरी तरह सरकार के साथ खड़ी है। उन्होंने विपक्ष से भी इस संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति नहीं करने का आग्रह किया है।
पार्टी मुख्यालय में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने राजधानी में रोडरेज की घटना के दौरान हुई फायरिंग में सेवानिवृत ब्रिगेडियर की मौत को बहुत दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण बताया। इस पूरे प्रकरण को चिंताजनक मानते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी भी जिम्मेदार तत्वों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई के पक्ष में है। हमें विश्वास है कि जीरो टॉलरेंस की नीति पर अमल करने वाली हमारी सरकार शीघ्र सभी दोषियों को कानूनी प्रक्रिया से सख्त सजा सुनिश्चित दिलाने मे प्रभावी पैरवी करेगी। सरकार के साथ पार्टी भी दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिजनों के साथ खड़ी है और उनकी हर यथासंभव मदद करेगी।
उन्होंने कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले अपराधियों के खिलाफ, सीएम धामी द्वारा ऑपरेशन प्रहार की घोषणा का स्वागत किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस अभियान के तहत पुलिस द्वारा राज्य में अपराधियों, हुड़दंगियों और अराजक तत्वों पर अलर्ट की दृष्टि से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिससे समय रहते इस तरह की दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं पर रोक या कमी लाना संभव होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि देवभूमि की शांत फिजा और माहौल को किसी भी कीमत पर बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। वहीं उन्होंने ऑपरेशन प्रहार जैसे अभियानों को लगातार संचालित किए जाने कर भी जोर दिया। ताकि भविष्य में ऐसी परिस्थितियों उत्पन्न न हो और घटनाओं पर पूरी तरह रोक लग सके।
उन्होंने इस पूरे गंभीर एवं संवेदनशील प्रकरण को लेकर जारी बयानबाजियों को भी अनुचित ठहराया। उन्होंने कहा कि यह घटना बहुत दुखद है जिस पर पुलिस प्रशासन कठोरतम करवाई कर रहा है। मुख्यमंत्री ने  विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं ऐसे में सभी को थोड़ा धैर्य रखने की आवश्यकता है। विशेषकर उन्होंने सभी राजनीतिक दलों को इस मुद्दे पर राजनीति नहीं करने का आग्रह किया है। क्योंकि ऐसी दुखद घटना को किसी राजनीतिक नफा नुकसान के पैमाने पर आंकना और गैरजिम्मेदार टिप्पणी करना सर्वथा अनुचित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button