उत्तराखण्डदेहरादून

नगर निगम देहरादून ने कई वार्डों में चलाया  स्वच्छता अभियान- लोगों से की अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने व शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाने में सहयोग की अपील 

नगर निगम ने आयोजित की स्वच्छता एवं जन-जागरूकता गतिविधियाँ

देहरादून।नगर निगम देहरादून द्वारा शहरी विकास निदेशालय, उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार संचालित “स्वच्छता सप्ताह” अभियान के चतुर्थ दिवस पर  शहर के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में व्यापक स्वच्छता एवं जन-जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की गईं।आज के अभियान के अंतर्गत विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए स्रोत पर कूड़ा पृथक्करण, स्वच्छ आदतों के पालन एवं प्लास्टिक मुक्त परिसर के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कन्या गुरुकुल (वार्ड 09), एस.डी. पब्लिक स्कूल (वार्ड 07), राजकीय प्राथमिक विद्यालय (वार्ड 40, 60, 77, 90), एस.जी.आर.आर. (वार्ड 85), आईटीआई कॉलेज (वार्ड 76), राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (वार्ड 37, 54, 70), एम.के.पी. इंटर कॉलेज (वार्ड 21), प्राथमिक विद्यालय बलवीर रोड (वार्ड 29), समर वैली स्कूल (वार्ड 30), दून ब्लॉसम स्कूल (वार्ड 28), स्टारलैंड स्कूल (वार्ड 57) सहित अन्य विद्यालयों में स्वच्छता गतिविधियाँ सफलतापूर्वक संपन्न की गईं।
इस दौरान नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा विद्यार्थियों के साथ मिलकर साफ-सफाई अभियान चलाया गया तथा उन्हें “स्वच्छता से स्वच्छता – महा अभियान” के तहत स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया ।
अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों में प्रारंभिक स्तर से ही स्वच्छता के प्रति जागरूकता विकसित करना, उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना एवं विद्यालयों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण प्रदान करना है।
नगर निगम देहरादून समस्त नागरिकों से अपील करता है कि वे स्वच्छता सप्ताह के इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें एवं शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाने में सहयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button