उत्तराखण्डक्राइमदेहरादून
ड्रग्स फ्री देवभूमि – “ऑपरेशन प्रहार” के नशा तस्करों पर दून पुलिस का शिकंजा, , 4 गिरफ्तार , अवैध गांजा और चरस बरामद

देहरादून।मुख्यमंत्री के ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के कड़े निर्देशों के बाद दून पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ “ऑपरेशन प्रहार” तेज कर दिया है। इसी क्रम में मीडिया सेल देहरादून की ओर से जारी सूचना के अनुसार, जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। अभियुक्तों के कब्जे से कुल 01 किलो 220 ग्राम अवैध गाँजा, 146.50 ग्राम अवैध चरस तथा 65 टैट्रा पैक अवैध देसी शराब बरामद की गई है।कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने चैकिंग के दौरान खाण्ड गाँव के पास से एक संदिग्ध स्कूटी को रोककर तलाशी ली। स्कूटी सवार अनिल नाथ, निवासी काले की ढाल, के पास से 01 किलो 220 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने तत्काल अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसकी मैस्ट्रो स्कूटी को सीज कर दिया । पूछताछ में सामने आया कि अनिल नाथ एक शातिर अपराधी है, जिसके विरुद्ध ऋषिकेश कोतवाली में चोरी और एनडीपीएस एक्ट के आधा दर्जन से अधिक (कुल 8) मामले पहले से दर्ज हैं। वह पहले भी कई बार जेल की हवा खा चुका है।
ऋषिकेश क्षेत्र में ही पुलिस टीमों ने दो अन्य स्थानों पर दबिश देकर शराब तस्करी कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया। सदानन्द मार्ग मार्डन स्कूल के पास से सुमित कुमार को 35 टैट्रा पैक और वीरभद्र रोड से गणेश को 30 टैट्रा पैक अवैध देसी शराब के साथ दबोचा गया। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।
क्लेमेंटाउन में चरस के साथ तस्कर दबोचा
नशे के विरुद्ध जारी इस मुहिम में थाना क्लेमेंटाउन पुलिस ने भी महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शहीद गुरुंग स्मृति द्वार मोहब्बेवाला के पास से कृतार्थ छेत्री नामक युवक को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके पास से 146.50 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। 21 वर्षीय कृतार्थ बेल रोड मोहब्बेवाला का निवासी है, जिसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने क्षेत्रों में नशे के सौदागरों को चिह्नित कर उनके खिलाफ अभियान जारी रखें, ताकि देवभूमि को पूरी तरह नशा मुक्त बनाया जा सके।