उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा – विपक्ष की भूमिका में विफल कांग्रेस को 27 में छींका फूटने का इंतजार

कहा -विगत 9 वर्षों से भाजपा सरकार ने किए विकास के ऐतिहासिक कार्य
देहरादून । भाजपा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अपने गृह राज्य हरियाणा में बारम्बार फेल होने के बावजूद उत्तराखंड में छींका फूटने का ख्वाब दिखा रही हैं जो कि हास्यास्पद है।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा देहरादून से लेकर दिल्ली तक जनता से किये प्रत्येक वादे को पूरा कर लगातार भाजपा उनका विश्वास जीत रही है। लेकिन कांग्रेस पार्टी विपक्ष की भूमिका में भी फेल रहने के बाद आज भी बिल्ली के भाग से छींका फूटने का इंतजार कर रही है।
पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में मीडिया को जारी बयान में कहा कि विगत 9 वर्षों से भाजपा सरकार ने विकास के ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में वर्तमान सरकार ने तो प्रत्येक क्षेत्र में नए नए कीर्तिमान स्थापित किए है। यूसीसी, धर्मांतरण कानून, दंगारोधी कानून, धार्मिक अतिक्रमणों पर कार्रवाई जैसे डेमोग्राफी संतुलन बनाने के ऐतिहासिक कार्यों के साथ नकल कानन, आल टाइम रिकॉर्डतोड़ सरकारी नियुक्तियां, नकल माफियाओं का सफाया, लाखों लखपति दीदी बनाना, बुजुर्ग दम्पति दिव्यांग आदि की पेंशन वृद्धि के अतिरिक्त वीर जवानों और उनके परिजनों के सहयोग राशि में बढ़ोत्तरी जैसे अभूतपूर्व जनकल्याण के काम किए गए। इसी तरह सड़क रेल हवाई और रोवे आदि की कनेक्टिविटी की बेहतरी में तीव्र गति से काम आग बढ़ा है। वहीं पीएम मोदी के आशीर्वाद और मार्गदर्शन से लाखों करोड़ के विकास योजनाओं ने देवभूमि की तस्वीर बदल दी है। आज बारों मास चार धाम यात्रा संभव हुई है, राज्य के अंदर सभी क्षेत्रों का दिल्ली से दूरी कम हुई है, रेल पहाड़ पर चढ़ने वाली है और रोपवे से चीटियों को जोड़ने की तैयारी अंतिम रूप में है। यही वजह है कि सरकार या भाजपा ही नहीं समूचे प्रदेशवासियों को भरोसा है कि ये दशक उत्तराखंड का बनने लगा है।
उन्होंने कांग्रेस प्रभारी के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि जो अपने गृह राज्य हरियाणा में विधानसभा के बाद अब निकाय चुनाव में जीत नहीं दिला पाई हों। जो अपने राज्य में गुटबाजी की प्रयाय हो, जिनकी हिमाचल आदि राज्य सरकारों पर निकाय चुनावों में हार का सिलसिला जारी हो, वो जीत के दावे कर रही हैं देवभूमि में।
कहा, हाल में आए नतीजों में हरियाणा में 10 निगम में से 9 भाजपा और मात्र 1 पर कांग्रेस जीती है। हिमाचल में भी 4 निगमों में एक पर कांग्रेस जीती, बाकि नगर पालिका पंचायत परिषदों के नतीजे तो कांग्रेस के लिए और भी खराब रहे हैं। उन्होंने तंज किया कि ऐसे मुंगेरी लाल के हसीन सपने वो अपने स्थानीय कांग्रेस नेताओं को दिखा सकती हैं, लेकिन जनता को नहीं। कांग्रेस को लगता है कि वह राहुल जैसे फुके हुए कारतूस से बारूद तैयार कर सकती है तो ऐसी खुशफहमी उन्हें ही मुबारक। बाकी जहां तक सवाल है राज्य कांग्रेस का तो वे सभी बिल्ली के भाग से छींका फूटने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने व्यंग्यात्मक तंज कसते हुए कहा, 7 साल से प्रदेश पदाधिकारी बनने का इंतजार कर रहे कांग्रेसियों के इतने बुरे दिन आ गए हैं कि भीड़ जुटाने के लिए उन्हें टीम में लेने के लारे दिए जा रहे हैं।