उत्तराखण्डदेहरादून

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट बोले – जसपाल राणा का निधन, खेल जगत और समाज की अपूर्णीय क्षति

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने विश्व प्रसिद्ध निशानेबाज के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया
​देहरादून । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद  महेंद्र भट्ट ने विश्व प्रसिद्ध निशानेबाज और उत्तराखंड की शान जसपाल राणा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक और संवेदना व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की कामना की है। वहीं पीड़ित परिजनों एवं शुभचिंतकों को इस असीम दुख सहने का सामर्थ्य प्रदान करने की प्रार्थना की। वहीं कहा, उनके निधन की सूचना से पूरे खेल जगत में शोक की लहर है। उनका यूं जाना, संगठन और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। अपने शोक संदेश में कहा कि जसपाल राणा का कम उम्र में जाना एक अत्यंत दुखद क्षण है। खेल और समाज में उनका अपूर्णीय योगदान एवं उपलब्धियां नई पीढ़ी के खिलाड़ियों और युवाओं को हमेशा प्रेरणा देती रहेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button